UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस में 32 हजार पदों के लिए परीक्षा कब, एक सीट पर कितने दावेदार?

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर लाखों परिक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. करीब 32,676 पदों पर होने वाली इस बड़ी भर्ती परीक्षा के लिए 8, 9 और 10 जून को यूपी के अलग-अलग शहरों में सेंटर बनाए हैं. लगभग 30 लाख से अधिक आवेदन आए हैं. इस तरह एक पद पर 107-110 दावेदार हैं.

UP Police Constable Exam 2026.jpg
1 / 7

UP Police Constable Exam 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. UPPRPB बहुत जल्द कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाला है. और लाखों उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे अब यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है. इस बार यूपी पुलिस की यह भर्ती 32,676 पदों के लिए आयोजित की जा रही है और परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को होगी. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने के कारण प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा को लेकर सतर्क है.

विज्ञापन

राज्य की बड़ी भर्तियों में से एक

राज्य की बड़ी भर्तियों में से एक 2 / 7

यह राज्य की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है. इनमें सबसे ज्यादा पद आरक्षी पीएसी और सशस्त्र पुलिस के हैं. इसके अलावा महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पद भी शामिल हैं.भर्ती का नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था और आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 तक चली थी. अब उम्मीदवार लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं.

विज्ञापन

कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप?

कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप?3 / 7

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड आमतौर पर परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी करता है.ऐसे में माना जा रहा है कि 28 और 29 मई के बीच कभी भी उम्मीदवारों की परीक्षा शहर की जानकारी जारी की जा सकती है.सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार यह देख सकेंगे कि उनका सेंटर किस शहर में पड़ा है. हालांकि इसमें पूरा सेंटर एड्रेस नहीं होगा. विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी.

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

एडमिट कार्ड कब जारी होगा?4 / 7

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी करेगा. संभावना है कि जून के पहले हफ्ते में उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे. परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

चेक कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप

चेक कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप5 / 7

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां UP Police Constable Exam City Slip 2026 लिंक एक्टिव होगा.लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा. लॉगइन करते ही जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी. उम्मीदवार चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

परीक्षा पैटर्न आखिर क्या रहेगा?

परीक्षा पैटर्न आखिर क्या रहेगा?6 / 7

भर्ती परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी. इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर प्रश्न 2 अंक का होगा. परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी.उम्मीदवारों को OMR शीट पर सही विकल्प भरना होगा. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. सामान्य ज्ञान,सामान्य हिंदी,संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता,मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमताचार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को हर सेक्शन की तैयारी करनी होगी.

विज्ञापन

किस विषय पर ज्यादा फोकस करें?

किस विषय पर ज्यादा फोकस करें?7 / 7

अंतिम दिनों में उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा ध्यान रीजनिंग और मैथ्स पर देना चाहिए. यह दोनों विषय सबसे ज्यादा स्कोरिंग माने जाते हैं.रीजनिंग ऐसा विषय है जिसमें लगातार अभ्यास से जल्दी सुधार किया जा सकता है. वहीं गणित में फॉर्मूला और नियमित प्रैक्टिस जरूरी होती है.हिंदी को आसान स्कोरिंग विषय माना जाता है जबकि सामान्य ज्ञान के लिए रोजाना करेंट अफेयर्स और महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर रखना जरूरी है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन