NEET 2026 Re-Exam: नीट यूजी री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी, इन आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG Re- Exam 2026) का आयोजन 21 जून को होने जा रहा है. बता दें कि ये परीक्षा देश के 552 शहरों और 14 विदेशी सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे. वहीं, अब आवेदन करने वाले छात्रों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है.

neet re exam 2026 (1)
1 / 7

विज्ञापन

15 जून तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

15 जून तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड2 / 7

रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रेवश पत्र कल तक यानी 15 जून तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं. हालांकि अभी तक NTA ने ऑफिशियल डेट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है. तो चलिए जानते हैं कि स्टूडेंट्स को अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है.

विज्ञापन

सिर्फ चार स्टेप्स में डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

सिर्फ चार स्टेप्स में डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड3 / 7

नीट यूजी री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी होते ही छात्र केवल 4 स्टेप में इसे डाउनलोड कर सकेंगे. नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा. वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Admit Card for NEET (UG) – 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद छात्रों को एप्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Login पर क्लिक करना होगा. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे.

एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य

एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य4 / 7

छात्रों को बता दें कि नीट री एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्रों को सेंटर पर एडमिट कार्ड एवं उसके साथ ही एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना होगा. बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी.

विज्ञापन

नीट री एग्जाम के लिए बढ़े 15 मिनट

नीट री एग्जाम के लिए बढ़े 15 मिनट5 / 7

एनटीए की ओर से अभी तक प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे यानी कि 180 मिनट मिलते थे लेकिन अब इसमें 15 मिनट और जोड़ दिए गए हैं. अब छात्रों को पेपर हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा. एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में संपन्न होगा. पेपर का माध्यम पेन-पेपर है.

रफवर्क के लिए 2 की जगह मिलेंगे 4 पेज

रफवर्क के लिए 2 की जगह मिलेंगे 4 पेज6 / 7

NTA ने कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए एग्जाम की कॉपी के लेआउट में बदलाव करने की घोषणा की है, जिसके तहत कॉपी में रफवर्क के लिए पेजों की संख्या को बढ़ा दिया गया है. कैंडिडेट्स को पहले एग्जाम के दौरान रफवर्क करने के लिए दो पेज मिलते थे लेकिन अब उम्मीदवारों को 2 की जगह 4 पेज दिए जाएंगे.

विज्ञापन

कॉपी का बदला गया डिजाइन

कॉपी का बदला गया डिजाइन7 / 7

NTA द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कॉपी के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है. पहले रफ वर्क के लिए पेज कॉपी के अंत में ही दिए जाते थे. कॉपी के डिजाइन में बदलाव करते हुए रफ वर्क के लिए दो पेज आगे और दो पेज अंत में दिए जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन