Malviya Nagar Fire: पता चल गया... कौन है मालवीय नगर के होटल का मालिक, अग्निकांड ने ली 21 लोगों की जान

दिल्ली के मालवीय नगर में आज दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. जानिए क्या है पूरा मामला और हैरानी वाले खुलासे.

Malviya Nagar
1 / 8

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी इलाके की सुबह काफी दर्दनाक रही. क्योंकि इस इलाके में आज सुबह 9 बजे के आसपास एक होटल में आग लग गई. इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर किसी को रूह कांप गई.  

विज्ञापन

क्या है इस होटल का नाम?

क्या है इस होटल का नाम?2 / 8

मालवीय नगर के हौजरानी में स्थित इस होटल का नाम 'होटल फ्लोरिश स्टे' बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह-सुबह अचानक इलाके में हड़कंप मच गया. जब स्थानीय लोगों ने इसकी वजह जानने की कोशिश की तो हर किसी की रूह कांप उठी. बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया

विज्ञापन

जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे लोग

जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे लोग3 / 8

यह आग इतनी भीषण थी कि आग फैलने के बाद बाहर आने के रास्ते नहीं बचे थे. स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग के आगे जमीन पर गद्दे लगा दिए थे. इसके बाद लोग बालकनी और खिड़की आदि से नीचे कूदे थे ताकि उनकी जान बन सके. हालांकि इस घटना के बारे में जैसे ही बिजली विभाग को खबर मिली उन्होंने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिस वजह से आग नियंत्रण में आ सकी.

कितने लोगों की हुई मौत

कितने लोगों की हुई मौत4 / 8

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग इतनी भयावह थी कि इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि बिल्डिंग से अब तक 47 लोगों को बचाया जा चुका है और अभी भी कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर सामने आ रही है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

क्यों लगी यह आग?

क्यों लगी यह आग?5 / 8

इस घटना की जानकारी देते हुए DDMA साउथ डिस्ट्रिक्ट के SDM जितेंद्र कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है.

कौन है होटल का मालिक?

कौन है होटल का मालिक?6 / 8

जिस होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उस रेस्टोरेंट के मालिक का नाम लोकेश बजाज है. रिपोर्ट के मुताबिक होटल के तीन पार्टनर हैं, जिनकी तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमें जुटी हई हैं.

विज्ञापन

6 कमरे के लाइसेंस में बनाएं 24 कमरे

6 कमरे के लाइसेंस में बनाएं 24 कमरे7 / 8

न्यूज 18 को सूत्रों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से होटल को लाइसेंस सिर्फ 6 कमरों के लिए मिली थी. लेकिन अंदर 6 की जगह 25 कमरे बनाए गए थे.

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने जताया दुख8 / 8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया और घटना में जिनकी मौत हुई उनके परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. (Image: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन