दिल्ली-NCR में 'आफत की बारिश', गर्मी से राहत के बीच सड़कों पर जलभराव ने बढ़ाई परेशानी; लगा जाम

दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है. लोगों को आने जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. बाजारों का हाल बुरा है और सड़कें डूबी नजर आ रही हैं. दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ दिखाई दे रहा है. कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

RAIN.jpg
1 / 7

विज्ञापन

पानी में डूबी गाड़ियां

पानी में डूबी गाड़ियां2 / 7

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई है और आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी से भरे रास्तों पर कई चार-पहिया वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें से कुछ वाहन आंशिक रूप से पानी में डूबे हुए हैं.

विज्ञापन

भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव

भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव3 / 7

दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कल रात से लगातार हो रही बारिश के बीच लोग बारिश और सड़कों पर भरे पानी के बीच लोग आवाजाही कर रहे हैं. भारी बारिश के बाद जलभराव को रोकने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. आईएमडी के अनुसार, शहर में सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में 72.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम4 / 7

राजधानी में भारी बारिश के कारण जलभराव से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम लग गया. दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया है.

विज्ञापन

संगम विहार इलाके में भारी जलभराव

संगम विहार इलाके में भारी जलभराव5 / 7

बुधवार शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के संगम विहार इलाके में भारी जलभराव हो गया है.

दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में जलभराव

दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में जलभराव6 / 7

गाजियाबाद: दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद कई जगह की तस्वीरें सामने आई हैं. जहां भारी बारिश के कारण सड़कों पर बहुत ज्यादा पानी भर गया है.

विज्ञापन

बुराड़ी बाईपास पर भारी जलभराव

बुराड़ी बाईपास पर भारी जलभराव7 / 7

भारी बारिश के कारण बुराड़ी बाईपास पर भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन