Delhi Malviya Nagar Fire: कमरों में किचन, बगल में अस्पताल... दिल्ली के मालवीय नगर का 'जानलेवा होटल' विदेशियों के बीच क्यों था फेसम?

दिल्ली के मालवीय नगर में मौजूद एक बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं, जो इलाज के लिए दिल्ली आए थे. आग तेजी से फैलने के कारण कई लोग होटल में फंस गए, जबकि स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने मिलकर दर्जनों लोगों को बचाया.

Delhi Malviya Nagar Fire
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

विदेशी मेहमान भी बने हादसे का शिकार

विदेशी मेहमान भी बने हादसे का शिकार2 / 7

पुलिस के मुताबिक, मालवीय नगर अग्निनकांड में मारे गए लोगों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक शामिल हैं. इनमें अफ्रीकी देशों और बांग्लादेश के लोग भी थे. ज्यादातर विदेशी मेहमान इलाज के लिए दिल्ली आए थे और होटल में ठहरे हुए थे.

विज्ञापन

अस्पताल के करीब था होटल

अस्पताल के करीब था होटल 3 / 7

जिस गली में होटल मौजूद था, उसी लाइन में तीन और गेस्ट हाउस भी थे. मैक्स साकेत सुपरस्पेशलिटी अस्पताल प्रेस एन्क्लेव रोड से लगभग एक किलोमीटर दूर मौजूद है. होटल साकेत के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के करीब था. यहां अक्सर मरीज और उनके परिजन ठहरते थे. अधिकारियों ने बताया कि कई पीड़ित अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों के साथ आए थे.

रूम के साथ किचन की सुविधा

रूम के साथ किचन की सुविधा 4 / 7

सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला है, जिसमें बी एंड बी ने अपने मेहमानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का शो केस किया. होटल के कमरों में खाना पकाने की सुविधा लंबे समय तक ठहरने वाले रोगियों के लिए बेहतर ऑप्शन के तौर पर पेश की गई.

विज्ञापन

लंबे वक्त तक ठहरने वालों के लिए बेहतर

लंबे वक्त तक ठहरने वालों के लिए बेहतर 5 / 7

वीडियो में आगे कहा गया है कि जिन कमरों में सही रसोईघर नहीं थे, उनमें कमरों के अंदर ही एक छोटी किचन की व्यवस्था की गई थी, जिससे लंबे समय तक ठहरने वाले मेहमानों को कमरे में ही खाना पकाने की सुविधा मिल सके.

विदेशियों के लिए आरामदायक क्यों?

विदेशियों के लिए आरामदायक क्यों?6 / 7

गेस्ट रूम्स में रसोई और खाना पकाने की सुविधा की वजह से कई विदेशी पर्यटकों ने सुविधा और आराम के लिए इस होटल को चुना है, लेकिन ये सुरक्षा मानकों का साफ उल्लंघन है.

विज्ञापन

बुकिंग प्लेटफॉर्म पर क्या था?

बुकिंग प्लेटफॉर्म पर क्या था?7 / 7

ज्यादातर बुकिंग प्लेटफॉर्म पर इस प्रॉपर्टी को 'मैक्स अस्पताल के पास फ्लोरिश स्टे साकेत' के तौर पर लिस्ट किया गया है. जिससे इसे अस्पताल के पास लॉन्ग स्टे की तलाश कर रहे मरीजों और उनके परिवारवालों के लिए ये एक सुविधाजनक ऑप्शन बन गया. लिस्टिंग में ये भी लिखा गया है कि प्रॉपर्टी में आग बुझाने के सभी इंतजाम हैं और कमरे 2,000 रुपये से 3,699 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन