DDA फ्लैट पर मिल रही 25 प्रतिशत की छूट, 30 जून तक खरीदने का मौका; ये हैं शर्तें

दिल्ली विकास प्रादिकरण (DDA) की ओर से लाए गए कर्मयोगी आवास योजना में फ्लैट खरीदने के लिए समय सीमा में बढ़ोतरी की गई है. अब इस स्कीम के तहत 30 जून तक फ्लैट खरीद सकेंगे. फ्लैट नरेला के पॉकेट-6,9 और 13 के अलावा A1, A4 में भी बिक्री के लिए तैयार हो चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि इस स्कीम के तहत कौन इन फ्लैट्स को खरीद सकता है और उन्हें कितनी छूट मिलेगी.

DDA FLATS (1)
1 / 6

विज्ञापन

किनके लिए है ये स्कीम?

किनके लिए है ये स्कीम?2 / 6

DDA ने यहां 1BHK, 2BHK और 3BHK के फ्लैट बनाए हैं. यह योजना सभी कार्यरत और सेवानिवृत सरकारी कर्मचारियों के लिए है. केंद्र, राज्य, पीएसयू, पीएसबी, विश्वविद्यालय और स्वायत्त निकायों से जुड़े लोग ये फ्लैट्स खरीद सकते हैं. इन फ्लैट्स की बिक्री पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर की जा रही है. (फोटो- AI)

विज्ञापन

कितनी मिलेगी छूट?

कितनी मिलेगी छूट?3 / 6

DDA के अनुसार, फ्लैट की कीमतों में 25 फीसदी की छूट दी गई है. छूट के बाद 1BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये है. इस प्लैट ता आकार करीब 61.27 वर्ग मीटर है. वहीं, 2BHK के फ्लैट की शुरुआती कीमत 75.55 लाख है, जिसका आकार 126 वर्ग मीटर है. वहीं, 3BHK फ्लैट की कीमत 106.45 लाख है और इसका आकार 164 वर्ग मीटर है. (फोटो- AI)

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?4 / 6

DDA की ओर से बताया गया है कि इन आवासीय परिसरों की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है. यूईआ-।। और जीटी करनाल रोड के पास ये फ्लैट्स बने हुए हैं. यहां से एयरपोर्ट 40 मिनट की ड्राइव में पहुंच सकते हैं. जल्द ही मेट्रो कनेक्टिविटी भी मिलेगी. पूर्व सैनिकों को सुरक्षा में तैनात किया गया है. इसके अलावा फ्लैट में बड़ी बालकनी, पार्किंग की व्यवस्था, बड़ा कॉमन एरिया, कम्युनिटी सेंटर और क्लब हाउस भी है. (फोटो- AI)

विज्ञापन

बचे हैं कुछ ही फ्लैट्स

बचे हैं कुछ ही फ्लैट्स5 / 6

DDA ने जानकारी देते हुए बताया कि बिक्री के लिए अब कम ही फ्लैट बचे हैं. सबसे अधिक ग्राहक 1BHK के लिए आए हैं. पॉकेट-6 और 9 में 1BHK के सभी फ्लैट बिक चुके हैं. (फोटो- AI)

कैसे करें बुकिंग?

कैसे करें बुकिंग?6 / 6

अगर आप भी DDA के इन फ्लैट्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा डीडीए के टोल फ्री नंबर 1800110332 पर भी संपर्क कर सकते हैं. (फोटो- AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन