अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2'14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन अंशुल शर्मा ने किया था. इस मूवी में अजय देवगन और आर माधवन के साथ रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी.

2 / 5
वहीं अब मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जा रहे है. 'दे दे प्यार दे 2' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है. मेकर्स इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने जा रहे हैं, यह फिल्म 9 जनवरी को रिलीज की जाएगी.

3 / 5
आज यानी 8 जनवरी को नेटफ्लिक्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है, जिसमें फिल्म की रिलीज के बारे में बताया गया है. नेटफ्लिक्स ने अपने पोस्ट में लिखा "फैमिली से मिलने का वक्त आ गया है, क्योंकि अब है लड़की वालों की बारी. दे दे प्यार दे 2, 9 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर."

4 / 5
दरअसल कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया है कि फिल्म को बनाने में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत आई थी. हालांकि सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 111.76 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

5 / 5
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी वसूलने में नाकाम रही है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या अजय देवगन की फिल्म ओटीटी पर कमाल कर पाती है या नहीं यह फिल्म 9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.