Mukesh Ambani Net Worth: मुकेश अंबानी को लगा बड़ा झटका! एशिया के अमीरों की लिस्ट में पिछड़े; इस चीनी दिग्गज ने मारी बाजी

Bloomberg Billionaires Index 2026: बाइटडांस की वैल्यूएशन बढ़ने से झांग यिमिंग ($92.8B) ने मुकेश अंबानी ($86.9B) को पीछे छोड़ द‍िया है। गौतम अडानी एशिया में टॉप पर बरकरार हैं।

Mukesh Ambani.jpg (1)
1 / 5

वैश्विक रईसों और एशिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टिकटॉक (TikTok) की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के को-फाउंडर झांग यिमिंग (Zhang Yiming) ने भारतीय दिग्गज मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है। बाइटडांस के वैल्यूएशन में आई तूफानी तेजी और कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोजेक्ट्स की कामयाबी के दम पर झांग यिमिंग अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं, जबकि मुकेश अंबानी खिसककर तीसरे पायदान पर आ गए हैं। आइए, जानते हैं इस पूरे बदलाव का गणित और एशिया के टॉप अमीरों का ताजा हाल।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी खिसके तीसरे पायदान पर, नेटवर्थ घटकर हुई $86.9 बिलियन

मुकेश अंबानी खिसके तीसरे पायदान पर, नेटवर्थ घटकर हुई $86.9 बिलियन2 / 5

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। वे खिसककर अब एशिया में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस समय मुकेश अंबानी की कुल व्यक्तिगत संपत्ति (Net Worth) $86.9 बिलियन दर्ज की गई है। हालांकि, वैश्विक व्यापार जगत में उनका दबदबा अब भी मजबूत है, लेकिन चीनी टेक कंपनियों के शेयरों में आई हालिया तेजी ने उन्हें इस पायदान पर थोड़ा पीछे धकेल दिया है।

विज्ञापन

चीनी रईस झांग यिमिंग बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर, $92.8 बिलियन पहुंची दौलत

चीनी रईस झांग यिमिंग बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर, $92.8 बिलियन पहुंची दौलत3 / 5

टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग की संपत्ति में हाल ही में जबरदस्त उछाल आया है। अब $92.8 बिलियन की कुल नेटवर्थ के साथ वे न सिर्फ चीन के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं, बल्कि उन्होंने एशिया में दूसरा स्थान भी हासिल कर लिया है। साल 2019 में जब ब्लूमबर्ग ने उनकी संपत्ति को ट्रैक करना शुरू किया था, तब वे महज $13 बिलियन के मालिक थे। पिछले 7 वर्षों में उनकी दौलत में 7 गुना से अधिक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Khan Sir Net Worth: जब खान सर ने ठुकरा दिया था 107 करोड़ रुपये का ऑफर! आज कितनी है करोड़ों दिलों पर राज करने वाले इस शिक्षक की नेटवर्थ?

एआई चैटबॉट Doubao और अमेरिकी डील ने पलटी बाइटडांस की किस्मत

एआई चैटबॉट Doubao और अमेरिकी डील ने पलटी बाइटडांस की किस्मत4 / 5

झांग यिमिंग की संपत्ति में $24 बिलियन से ज्यादा का उछाल ब्लैकरॉक और फिडेलिटी जैसे वैश्विक निवेशकों द्वारा बाइटडांस के वैल्यूएशन को बढ़ाए जाने के बाद आया है। बाइटडांस का एआई चैटबॉट Doubao चीन में बेहद लोकप्रिय हो चुका है और इसके 30 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। अमेरिका में टिकटॉक को बैन करने के विवाद के बाद, बाइटडांस ने अपने अमेरिकी बिजनेस के कुछ हिस्सों को ओरेकल कॉर्पोरेशन और सिल्वर लेक जैसे अमेरिकी निवेशकों के कंसोर्टियम को ट्रांसफर कर दिया है. इस डील के पूरा होते ही निवेशकों का भरोसा लौट आया और कंपनी की वैल्यूएशन आसमान छूने लगी।

विज्ञापन

गौतम अडाणी अब भी बने हुए हैं एशिया के किंग, नंबर 1 पायदान पर कब्जा बरकरार

गौतम अडाणी अब भी बने हुए हैं एशिया के किंग, नंबर 1 पायदान पर कब्जा बरकरार5 / 5

भले ही चीनी अरबपति झांग यिमिंग ने मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया हो, लेकिन वे भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी (Gautam Adani) को पीछे नहीं छोड़ पाए हैं। गौतम अडाणी $117.4 बिलियन की विशाल नेटवर्थ के साथ न केवल भारत, बल्कि पूरे एशिया महाद्वीप के सबसे अमीर व्यक्ति के पायदान पर मजबूती से जमे हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन