Who is Neelkanth Mishra: कौन हैं नीलकंठ मिश्रा? जिन्हें विश्व बैंक में मिली बड़ी जिम्मेदारी; IIT टॉपर से लेकर PM के सलाहकार बनने तक का सफर

Economist Neelkanth Mishra Appointed as Executive Director at World Bank: नीलकंठ मिश्रा को विश्व बैंक में भारत का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। जानें कौन हैं नीलकंठ म‍िश्रा और उनका शानदार सफर।

Neelkanth Mishra
1 / 5

भारतीय अर्थशास्त्र और वित्तीय कूटनीति के क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने देश के जाने-माने अर्थशास्त्री और मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट नीलकंठ मिश्रा को वॉशिंगटन स्थित विश्व बैंक (World Bank) के मुख्यालय में भारत का नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया है। वह परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे और 3 साल तक इस बेहद महत्वपूर्ण पद पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आइए, जानते हैं कि आखिर नीलकंठ मिश्रा कौन हैं और उनका अब तक का सफर कितना शानदार रहा है।

विज्ञापन

IIT कानपुर के गोल्ड मेडलिस्ट और टॉपर रहे हैं नीलकंठ मिश्रा

IIT कानपुर के गोल्ड मेडलिस्ट और टॉपर रहे हैं नीलकंठ मिश्रा2 / 5

नीलकंठ मिश्रा का शैक्षणिक बैकग्राउंड बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक 'IIT प्रवेश परीक्षा' में पूरे भारत में चौथी रैंक (AIR 4) हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया, जहां उन्हें 1997 में 'डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल' से नवाजा गया। साल 2020 में IIT कानपुर ने उन्हें 'विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार' (Distinguished Alumnus Award) भी दिया।

विज्ञापन

टेक इंडस्ट्री से की शुरुआत, फिर बने देश के दिग्गज अर्थशास्त्री

टेक इंडस्ट्री से की शुरुआत, फिर बने देश के दिग्गज अर्थशास्त्री3 / 5

इकोनॉमी की दुनिया में कदम रखने से पहले नीलकंठ मिश्रा ने टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया था। उन्होंने दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) में सीनियर टेक्निकल आर्किटेक्ट के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके अलावा वह हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) से भी जुड़े रहे। कॉर्पोरेट जगत में कदम बढ़ाने के बाद वह लंबे समय तक क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) में मैनेजिंग डायरेक्टर और एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के इक्विटी स्ट्रैटेजी को-हेड रहे। वर्तमान में वह एक्सिस बैंक (Axis Bank) के मुख्य अर्थशास्त्री और एक्सिस कैपिटल में ग्लोबल रिसर्च के हेड हैं। LPG Gas Cylinder Delivery Rules: गैस सिलेंडर के होम डिलीवरी के लिए देने होंगे 25 रुपये? LPG ग्राहक जरूर जान लें ये न‍ियम

प्रधानमंत्री के सलाहकार और आधार (UIDAI) के चेयरमैन की भूमिका

प्रधानमंत्री के सलाहकार और आधार (UIDAI) के चेयरमैन की भूमिका 4 / 5

नीलकंठ मिश्रा सिर्फ कॉर्पोरेट जगत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारत सरकार की आर्थिक नीतियों को बनाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है। वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के पार्ट-टाइम सदस्य के रूप में सरकार को सलाह देते हैं। इसके अलावा वह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पार्ट-टाइम चेयरमैन और ट्राई (TRAI) के पार्ट-टाइम सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने देश के 15वें और 16वें वित्त आयोग, जीएसटी की रेवेन्यू न्यूट्रल रेट (RNR) कमेटी और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन को भी अपनी महत्वपूर्ण सलाह दी है।

विज्ञापन

विश्व बैंक में क्या होगी उनकी भूमिका? क्यों है यह पद खास

विश्व बैंक में क्या होगी उनकी भूमिका? क्यों है यह पद खास 5 / 5

विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) का पद भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण आर्थिक कूटनीतिक भूमिका माना जाता है। नीलकंठ मिश्रा वहां विश्व बैंक के बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस पद पर रहते हुए वह दुनिया भर में विकास परियोजनाओं के लिए मिलने वाले फंड, बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) में निवेश, गरीबी उन्मूलन और वैश्विक आर्थिक नीतियों से जुड़े फैसलों में भारत की आवाज को और मजबूत करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन