बैंक में 213 करोड़, स्टॉक्स में 19 लाख; जानें 624 करोड़ रुपये की दौलत कैसे संभालते हैं थलापत‍ि विजय?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी पार्टी TVK के शानदार प्रदर्शन के साथ ही सुपरस्टार विजय (C. Joseph Vijay) की कुल संपत्ति और उनके वित्तीय प्रबंधन की चर्चा जोरों पर है।

vijay thelapathy
1 / 8

TVK प्रमुख विजय ने 2026 के चुनाव हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति ₹624 करोड़ घोषित की है। इसमें ₹404 करोड़ की चल संपत्ति और ₹220 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि विजय का निवेश जोखिम भरे शेयर बाजार के बजाय सुरक्षित बैंक डिपॉजिट और रियल एस्टेट पर अधिक केंद्रित है। आइए देखते हैं उनके वित्तीय साम्राज्य की 8 बड़ी बातें।

विज्ञापन

एक बैंक खाते में ₹213 करोड़ का बैलेंस

एक बैंक खाते में ₹213 करोड़ का बैलेंस2 / 8

हैरान करने वाला आंकड़ा: विजय की कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा (लगभग एक तिहाई) केवल एक सेविंग्स बैंक अकाउंट में है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की सालिग्रामम शाखा में उनके खाते में ₹213.36 करोड़ जमा हैं।

विज्ञापन

₹100 करोड़ की सुरक्षित फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

₹100 करोड़ की सुरक्षित फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)3 / 8

विजय ने चार अलग-अलग बैंकों में कुल ₹100 करोड़ की FD कराई हुई है। इसमें एक्सिस बैंक (₹40 करोड़), IOB (₹25 करोड़), HDFC (₹20 करोड़) और SBI (₹15 करोड़) शामिल हैं।

शेयर बाजार से दूरी: सिर्फ ₹19 लाख का निवेश

शेयर बाजार से दूरी: सिर्फ ₹19 लाख का निवेश4 / 8

करोड़ों की संपत्ति के बावजूद, शेयर बाजार में विजय का निवेश मात्र ₹19.37 लाख है (कुल संपत्ति का 0.04% से भी कम)। उनकी मुख्य हिस्सेदारी 'जया नगर प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड' (₹19.03 लाख) में है।

विज्ञापन

₹220 करोड़ का रियल एस्टेट साम्राज्य

₹220 करोड़ का रियल एस्टेट साम्राज्य5 / 8

विजय के पास चेन्नई के पॉश इलाकों (नीलंकराई, सालिग्रामम, माइलापुर) में ₹115 करोड़ के 10 आवासीय घर हैं। उनके पास ₹82.8 करोड़ की व्यावसायिक संपत्तियां भी हैं, जिसमें कोप्पूर में ₹35.81 करोड़ की ज़मीन प्रमुख है।

₹13.52 करोड़ की लग्जरी गाड़ियों का काफिला

₹13.52 करोड़ की लग्जरी गाड़ियों का काफिला6 / 8

विजय के बेड़े में ₹6 करोड़ का टाटा कारवां और ₹3.01 करोड़ की टोयोटा लेक्सस 350 शामिल है। उनके पास ₹2 करोड़ की BMW i7 से लेकर मात्र ₹67,400 की TVS XL Super तक मौजूद है।

विज्ञापन

करोड़ों के गहने और हीरे

करोड़ों के गहने और हीरे7 / 8

विजय के पास ₹1.20 करोड़ का 883 ग्राम सोना और ₹15 लाख की चांदी है। उनकी पत्नी संगीता के पास ₹4.07 करोड़ का सोना, ₹1 करोड़ के हीरे (134.91 कैरेट) और चांदी के आभूषण हैं।

अपनों को दिया ₹75.5 करोड़ का कर्ज

अपनों को दिया ₹75.5 करोड़ का कर्ज8 / 8

विजय ने कुल ₹75.5 करोड़ के ऋण और अग्रिम (Advances) विभिन्न लोगों और संस्थाओं को दिए हैं। इसमें पत्नी संगीता (₹12.60 करोड़), शैक्षणिक संस्थानों और विद्या चैरिटेबल ट्रस्ट (₹5.84 करोड़) को दिया गया कर्ज शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन