Strongest Currency in World: 2026 में दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा कौन सी है? डॉलर और पाउंड भी हैं इनके सामने फीके; जानें कौन है नंबर 1

Duniya Ki Sabse Majboot Currency Kaun Si Hai: आपने अक्‍सर ये खबर पढ़ी होगी क‍ि अमेर‍िकी डॉलर के सामने भारतीय रुपया कमजोर हो गया है। कभी रुपये के मजबूत होने की खबर भी पढ़ी होगी। आपके मन में ये सवाल आता होगा क‍ि मुद्रा के मजबूत या कमजोर होने से फर्क क्‍या पड़ता है? तो आपको बता दें क‍ि किसी भी देश की मुद्रा (Currency) के मजबूत होने का मतलब ये होता है कि उसकी अंतरराष्ट्रीय क्रय शक्ति बढ़ गई है, जिससे आयात सस्ता, महंगाई कम और विदेशी यात्रा सस्ती हो जाती है। आइये आज जानते हैं क‍ि वो 7 कौन सी मुद्राएं हैं, जि‍न्‍हें दुन‍िया में सबसे मजबूत माना जाता है।

strongest currency
1 / 8

किसी देश की मुद्रा की मजबूती उसकी आर्थिक स्थिरता, कम मुद्रास्फीति और मजबूत वित्तीय नीतियों पर निर्भर करती है। तेल और खनिज जैसे निर्यात से होने वाली आय भी मुद्रा को शक्तिशाली बनाने में बड़ी भूमिका निभाती है। अक्सर लोग अमेरिकी डॉलर को सबसे शक्तिशाली मानते हैं, लेकिन दुनिया में ऐसी कई मुद्राएं हैं जिनकी वैल्यू डॉलर से कहीं ज्यादा है। आइए जानते हैं विनिमय दर (Exchange Rate) के मामले में दुनिया की टॉप 7 मुद्राएं कौन सी हैं।

विज्ञापन

कुवैती दीनार (KWD) - दुनिया की नंबर 1 मुद्रा

कुवैती दीनार (KWD) - दुनिया की नंबर 1 मुद्रा2 / 8

कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा है। एक कुवैती दीनार की कीमत लगभग 3.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

विज्ञापन

बहरीनी दीनार (BHD) - दूसरे स्थान पर कब्जा

बहरीनी दीनार (BHD) - दूसरे स्थान पर कब्जा3 / 8

बहरीन की मुद्रा दुनिया की दूसरी सबसे शक्तिशाली करेंसी है। तेल और गैस के बड़े निर्यात और कम मुद्रास्फीति दर के कारण इसकी वैल्यू स्थिर रहती है। एक बहरीनी दीनार की वैल्यू 2.65 अमेरिकी डॉलर है।

ओमानी रियाल (OMR) - तेल की ताकत

ओमानी रियाल (OMR) - तेल की ताकत4 / 8

ओमान की मुद्रा इस सूची में तीसरे स्थान पर है। ओमान तेल और गैस का प्रमुख उत्पादक है, जिससे होने वाली विदेशी मुद्रा की आय इसकी विनिमय दर को मजबूती देती है। एक ओमानी रियाल की कीमत 2.60 अमेरिकी डॉलर है।

विज्ञापन

जॉर्डन दीनार (JOD) - बिना तेल के भी मजबूत

जॉर्डन दीनार (JOD) - बिना तेल के भी मजबूत5 / 8

जॉर्डन की आधिकारिक मुद्रा चौथे स्थान पर है। जॉर्डन बड़ा तेल उत्पादक नहीं है, फिर भी मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और केंद्रीय बैंक की नीतियों के कारण इसकी वैल्यू अधिक है। इसकी निश्चित वैल्यू 1.41 अमेरिकी डॉलर है।

ब्रिटिश पाउंड (GBP) - सबसे पुरानी और स्थिर

ब्रिटिश पाउंड (GBP) - सबसे पुरानी और स्थिर6 / 8

ब्रिटिश पाउंड दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे स्थिर मुद्राओं में से एक मानी जाती है। ब्रिटेन की मजबूत अर्थव्यवस्था और स्थिर राजनीतिक व्यवस्था इसे भरोसेमंद बनाती है। एक ब्रिटिश पाउंड की वैल्यू 1.36 अमेरिकी डॉलर है।

विज्ञापन

जिब्राल्टर पाउंड (GIP) - पाउंड के बराबर ताकत

जिब्राल्टर पाउंड (GIP) - पाउंड के बराबर ताकत7 / 8

जिब्राल्टर पाउंड की वैल्यू ब्रिटिश पाउंड के बिल्कुल बराबर है। ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र होने के कारण इसकी अर्थव्यवस्था और बैंकिंग नियम सीधे ब्रिटेन से जुड़े हैं, जो इसे विश्वसनीयता देते हैं। यह भी 1.36 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

केमैन आइलैंड्स डॉलर (KYD) - टैक्स हेवन की करेंसी

केमैन आइलैंड्स डॉलर (KYD) - टैक्स हेवन की करेंसी8 / 8

1972 में जमैकन डॉलर की जगह लेने वाली यह मुद्रा सूची में सातवें स्थान पर है। केमैन आइलैंड्स दुनिया का एक प्रमुख 'ऑफशोर फाइनेंशियल सेंटर' और टैक्स हेवन है, जिससे यहां भारी विदेशी मुद्रा भंडार जमा रहता है। एक केमैन आइलैंड डॉलर 1.22 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन