3 June Gold Silver Price: सोने-चांदी के टूटे दाम; खरीदारी से पहले चेक करें आज के नए रेट्स

MCX Commodity Update 2026: 3 जून को 5 जून के सोने के वायदा भाव में 0.48% और 3 जुलाई की चांदी में 0.82% की गिरावट। जानें आज का लेटेस्ट रेट और इस ग‍िरावट की बड़ी वजह क्‍या है ।

gold-silver.jpg (26)
1 / 5

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को म‍िल रहा है। जून और जुलाई महीने की वायदा (Futures) ट्रेडिंग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोनों कीमती धातुओं में आज फिर मंदा देखा गया है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। आइए, आसान शब्दों में समझते हैं कि आज सोने-चांदी के भाव में कितनी और टूट आई है।

विज्ञापन

सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है नया भाव

सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है नया भाव2 / 5

5 जून, 2026 की मैच्योरिटी वाले सोने के वायदा भाव (Gold Futures) में आज सुस्ती दर्ज की गई है। बाजार में आज सोने की कीमतों में 754.00 अंकों (रुपये) की कटौती देखी गई है। प्रतिशत के लिहाज से आज सोना 0.48% तक टूट गया है, जिसके बाद कमोडिटी मार्केट में यह 154,795.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऊंचे स्तरों से आ रही इस मामूली गिरावट से बाजार में खरीदारों की दिलचस्पी थोड़ी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जुलाई वायदा में ₹2,100 से ज्यादा की टूट

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जुलाई वायदा में ₹2,100 से ज्यादा की टूट3 / 5

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी आज गिरावट का रुख बना हुआ है। 3 जुलाई, 2026 की मैच्योरिटी वाली चांदी (Silver Futures) की कीमतों में आज मुनाफावसूली हावी रही। आज के कारोबारी सत्र में चांदी 2,174.00 अंकों की गिरावट के साथ टूटकर 264,533.00 के स्तर पर आ गई है। चांदी में आज 0.82% की मंदी दर्ज की गई है, जिससे औद्योगिक मांग के बीच कीमतों पर थोड़ा दबाव बढ़ा है।

क्यों गिर रहे हैं दाम? क्या है बाजार का मूड

क्यों गिर रहे हैं दाम? क्या है बाजार का मूड4 / 5

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तरों पर लगातार की जा रही मुनाफावसूली (Profit Booking) इस गिरावट की मुख्य वजह है। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना रही है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति (RBI MPC Meeting) के फैसलों का भी कमोडिटी बाजार पर गहरा असर देखने को मिल सकता है, इसलिए निवेशक फिलहाल फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।

विज्ञापन

10 ग्राम सोने का भाव

10 ग्राम सोने का भाव5 / 5

22 कैरेट सोना 1,43,350 18 कैरेट सोना ₹1,17,320

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन