Silver Price Crash: 4 दिन में चांदी के दाम हुए धड़ाम, रिकार्ड हाई लेवल से करीब 2 लाख सस्ती

Silver Price Crash From High : बीते हफ्ते के चार कारोबारी दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. चांदी की कीमत में बीते सप्ताह तगड़ी गिरावट आई है। अब चांदी अपने हाई लेवल से 1.90 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है. वहीं सोना की कीमत भी तमाम उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट में रही है.

Silver prices Crash, Silver rate down, Silver prices peak level, Silver prices down
1 / 6

Silver Price Crash: न केवल वायदा कारोबार, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोना-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते सप्ताह के ज्यादातर कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में गिरावट ही देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर खासतौर पर चांदी की कीमत 4800 रुपये से ज्यादा कम हो गई.

विज्ञापन

हाई लेवल से 1.90 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती

हाई लेवल से 1.90 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती2 / 6

इस ताजा गिरावट के साथ अब 1 किलो चांदी की वायदा कीमत अपने हाई लेवल से 1.90 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है, जिसे इस कीमती धातु ने जनवरी महीने में छुआ था. घरेलू मार्केट में बात करें, तो आईबीजेए के मुताबिक 10 ग्राम सोना 1654 रुपये सस्ता हो गया है

विज्ञापन

चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट 3 / 6

इस हिसाब से हफ्तेभर में गिरावट को देखें, तो पिछले सप्ताह 1 किलो चांदी का भाव वायदा कारोबार में 2,71,846 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था और कीमत 4,846 रुपये प्रति किलो तक गिर गई है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेटेड रेट्स देखें, तो 1 किलोग्राम की चांदी बीते सप्ताह के 2,66,000 रुपये के मुकाबले ये गिरकर 2,63,350 रुपये पर आ गई.

हाई से क्रैश दिख रही चांदी

हाई से क्रैश दिख रही चांदी4 / 6

वहीं अगर चांदी के ताजा भाव की तुलना इसके लाइफ टाइम हाई लेवल से करें, तो पहले बता दें कि एमसीएक्स पर जनवरी 2026 में चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक स्तर पार करने में कामयाब हुई थी और 4,57,328 रुपये के उच्चतम स्तर पर जा पहुंची थी, लेकिन यह लेवल छूने के बाद ये कीमती धातु अब हाई लेवल से 1,90,328 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

विज्ञापन

Gold का दाम अब इतना

Gold का दाम अब इतना 5 / 6

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में जहां तेज गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं सोने का भाव भी तमाम उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट में रहा. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 22 मई को 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,61,320 रुपये था, जबकि बीते शुक्रवार को ये 1,61,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

सोना हुआ 1654 रुपए सस्ता

सोना हुआ 1654 रुपए सस्ता6 / 6

वहीं 5 जून की एक्सपायरी वाला वायदा सोना अपने हाई लेवल 2,02,984 रुपये की तुलना में अब 41,935 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है. इसके अलावा घरेलू मार्केट में बात करें, तो आईबीजेए के मुताबिक 10 ग्राम सोने का भाव 1,58,117 रुपये से कम होकर 1,56,463 रुपये पर आ गया. यानी सोना 1654 रुपये सस्ता हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन