Bank Holiday: SBI की सभी शाखाएं लगातार छह दिनों तक रहेंगी बंद; जानिए क्यों

एसबीआई ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! चौथा शनिवार, रविवार, बकरीद और 25-26 मई को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लगातार 6 दिन बंद रहेंगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं। देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

sbi holiday
1 / 6

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद जरूरी और हैरान करने वाली खबर है। अगर आपको बैंक शाखा जाकर पैसों का लेन-देन, चेक क्लियरेंस या कोई अन्य जरूरी काम निपटाना है, तो उसे इसी हफ्ते तुरंत पूरा कर लें। आने वाले दिनों में हड़ताल और त्योहारों के चलते लगातार 6 दिनों तक एसबीआई की शाखाओं में ताले लटके रहने वाले हैं। आइए, इन 5 स्लाइड्स में जानते हैं कि बैंक कब से कब तक बंद रहेंगे और इसकी मुख्य वजह क्या है।

विज्ञापन

लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

लगातार 6 दिन बंद रहेंगे बैंक2 / 6

अगले 10 दिनों के भीतर एसबीआई की शाखाएं लगातार 6 दिनों के लिए बंद होने जा रही हैं। बैंक 23 मई (शनिवार) से लेकर 28 मई (गुरुवार) तक लगातार बंद रहेंगे। इन छह दिनों की लंबी बंदी के बाद एसबीआई की शाखाएं शुक्रवार, 29 मई 2026 को दोबारा नियमित कामकाज के लिए खुलेंगी।

विज्ञापन

जानिए क्यों और किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

जानिए क्यों और किस दिन बंद रहेंगे बैंक?3 / 6

बैंक बंद रहने की पूरी टाइमलाइन इस प्रकार है: 23 मई: महीने का चौथा शनिवार (आधिकारिक अवकाश) 24 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 25 और 26 मई (सोमवार-मंगलवार): एसबीआई कर्मचारी यूनियन देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। 27 और 28 मई (बुधवार-गुरुवार): बकरीद (ईद-उल-अजहा) के चलते कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी।

क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं SBI के कर्मचारी?

क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं SBI के कर्मचारी?4 / 6

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन का आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े कई फैसले उनकी सहमति या बिना सलाह के लागू कर रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।

विज्ञापन

नई भर्ती, सैलरी और सुरक्षा समेत 16 बड़ी मांगें

नई भर्ती, सैलरी और सुरक्षा समेत 16 बड़ी मांगें5 / 6

कर्मचारी यूनियन ने मैनेजमेंट के सामने 16 मुख्य मांगें रखी हैं, जिनमें ये बेहद अहम हैं। पिछले कई सालों से सपोर्ट स्टाफ और मेसेंजर्स की भर्ती नहीं हुई है। साथ ही, हाल ही में सूरत शाखा में हुई डकैती का हवाला देते हुए बैंकों में सुरक्षा गार्ड्स बढ़ाने की मांग की गई है। कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में फंड मैनेजर बदलने की आजादी और सैलरी में हो रही असमानता को दूर करने की मांग कर रहे हैं।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह: डिजिटल बैंकिंग का करें इस्तेमाल

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह: डिजिटल बैंकिंग का करें इस्तेमाल6 / 6

इस 6 दिनों की लंबी बंदी के कारण चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने और लोन संबंधी कागजी काम पूरी तरह ठप रहेंगे। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन राहत की बात यह है कि एसबीआई की ऑनलाइन नेट बैंकिंग, योनो ऐप (YONO App) और एटीएम (ATM) सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे आप पैसों का ट्रांसफर आसानी से कर सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन