Rule Changes 1 September: आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम! रसोई गैस, कार और दूध से लेकर टैक्स जुर्माने तक, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
1 September 2026 Rules Changes: आज 1 सितंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम, कार की कीमतें, दूध के रेट, फरीदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स और ITR लेट फीस समेत 7 बड़े बदलाव लागू हो गए हैं.

1 सितंबर से केवल कैलेंडर का पन्ना नहीं बदला है, बल्कि आपकी जेब से जुड़े 7 बड़े नियम भी बदल गए हैं. रसोई के बजट से लेकर कार खरीदने की प्लानिंग, प्रॉपर्टी टैक्स, दूध की कीमतें और टैक्स जुर्माने तक, आज से आपकी जिंदगी पर कई सीधे असर पड़ने वाले हैं. आइए जानते हैं कि आज से लागू हुए ये 7 बड़े बदलाव क्या हैं और इनका आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा.
1. एलपीजी सिलेंडर के बदले दाम
2 / 8तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये बढ़ा दिए हैं. राहत की बात यह है कि घर के किचन में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
2. कार खरीदना हुआ महंगा
3 / 8अगर आप इस महीने नई गाड़ी घर लाने की सोच रहे थे, तो बजट थोड़ा बढ़ा लीजिए. टाटा मोटर्स और हुंडई ने 1 सितंबर से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं. टाटा मोटर्स ने अपने अलग-अलग वेरिएंट्स और SUVs की कीमतों में 25000 रुपये तक का इजाफा किया है.
3. दूध के दाम में 9 रुपये तक का उछाल
4 / 8मुंबई में तबेले (खुला) का दूध खरीदने वालों को बड़ा झटका लगा है. चारे और रखरखाव की लागत बढ़ने की वजह से तबेले वाले दूध के दाम 9 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि, पैकेट वाले दूध की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है.
4. ITR-3 की डेडलाइन खत्म, अब लगेगा 5000 रुपये तक का जुर्माना
5 / 8नॉन-ऑडिट बिजनेस और प्रोफेशनल्स (ITR-3) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी. आज यानी 1 सितंबर से अगर आप रिटर्न भरते हैं, तो आपको 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की लेट फीस (Section 234F) देनी होगी. अब 31 दिसंबर 2026 तक बिलेटेड रिटर्न ही भरा जा सकेगा.
5. अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एयरपोर्ट पर बड़ी राहत
6 / 8विदेश यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए इमिग्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है. आज से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैंप (मुहर) लगवाने की जरूरत नहीं होगी. अब यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखाकर सीधे क्लीयरेंस पा सकते हैं.
6. फरीदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स और पानी का बिल बढ़ा
7 / 8NCR के फरीदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए घर का खर्च बढ़ने वाला है. आज से प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्टर रेट के हिसाब से तय होगा. यानी जिस इलाके का कलेक्टर रेट ज्यादा होगा, वहां टैक्स भी ज्यादा देना होगा. इसके अलावा, करीब 14 साल बाद सीवर और पानी की दरों को रिवाइज कर करीब 200% तक बढ़ा दिया गया है.
7. पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स
8 / 8हर महीने की 1 तारीख की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी किए गए हैं. हालांकि, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद फिलहाल सरकारी और प्राइवेट तेल कंपनियों ने ईंधन की दरों को काफी हद तक स्थिर रखा है. एक तरफ जहां LPG के दाम में इजाफा किया गया है, वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है.