Ration Card New Rule: साल 2026 में ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनवाएं? जानें नए न‍ियम

How To Make Online Ration Card: राशन कार्ड बनवाना हुआ अब बच्चों का खेल हो गया है। दलालों को पैसे देने और कतारों में लगने की टेंशन अब खत्म। बस 15 मिनट में अपने मोबाइल से इसके ल‍िए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप जानने के लिए स्वाइप करें।

how to make ration card online (1)
1 / 8

How To Make Online Ration Card In Hindi : राशन कार्ड अब सिर्फ एक सरकारी कागज नहीं, बल्कि आपके परिवार की फूड सिक्योरिटी का सबसे बड़ा हथियार है। अच्छी खबर यह है कि अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानें कैसे

विज्ञापन

राशन कार्ड के 3 बड़े फायदे

राशन कार्ड के 3 बड़े फायदे2 / 8

क्या आप जानते हैं कि राशन कार्ड सिर्फ सस्ता अनाज ही नहीं दिलाता, बल्कि यह सरकारी पहचान पत्र (ID Proof) और पते के प्रमाण (Address Proof) के तौर पर भी हर जगह काम आता है। इसके जरिए आप कई सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

अपनी कैटेगरी पहचानें (APL, BPL या अंत्योदय)

अपनी कैटेगरी पहचानें (APL, BPL या अंत्योदय)3 / 8

आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी जानें। गरीबी रेखा से ऊपर वालों के लिए APL (सफेद), नीचे वालों के लिए BPL (गुलाबी/लाल) और सबसे गरीब परिवारों के लिए अंत्योदय (पीला) कार्ड बनता है। आपकी आय (Income) ही यह तय करती है।

जरूरी कागजों की पोटली तैयार रखें

जरूरी कागजों की पोटली तैयार रखें4 / 8

फॉर्म भरने से पहले ये कागज पास रख लें: 1. परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड। 2. परिवार की महिला मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो। 3. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)। 4. बिजली बिल या गैस कनेक्शन की रसीद।

विज्ञापन

स्टेप-1: राज्य के पोर्टल पर जाएं

स्टेप-1: राज्य के पोर्टल पर जाएं5 / 8

हर राज्य का अपना खाद्य एवं रसद विभाग (e-PDS) पोर्टल होता है। जैसे उत्तर प्रदेश के लिए fcs.up.gov.in या दिल्ली के लिए nfs.delhi.gov.in। गूगल पर अपने राज्य का नाम और 'Ration Card' लिखकर सर्च करें।

स्टेप-2: New Registration पर क्लिक करें

स्टेप-2: New Registration पर क्लिक करें6 / 8

वेबसाइट पर जाकर Apply for New Ration Card के विकल्प को चुनें। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा, जिस पर एक OTP आएगा। इसके बाद आपका ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा।

विज्ञापन

स्टेप-3: सही जानकारी भरें और फोटो अपलोड करें

स्टेप-3: सही जानकारी भरें और फोटो अपलोड करें7 / 8

फॉर्म में परिवार की मुखिया (घर की सबसे बड़ी महिला) की जानकारी भरें। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के नाम जोड़ें। सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और Submit बटन दबाएं।

रसीद संभाल कर रखें और स्टेटस चेक करें

रसीद संभाल कर रखें और स्टेटस चेक करें8 / 8

फॉर्म जमा होते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। इसे संभाल कर रखें। 15 से 30 दिनों के भीतर वेरिफिकेशन के बाद आपका डिजिटल राशन कार्ड जारी हो जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन