Prateek Yadav Net Worth: प्रतीक यादव अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? जानिए परिवार में अपर्णा के अलावा और कौन-कौन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना के छोटे बेटे प्रतीक यादव, अपनी लग्जरी कारों के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं; इस कलेक्शन में एक लैम्बोर्गिनी भी शामिल है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये से अधिक है।

Prateek Yadav.jpg
1 / 8

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में लखनऊ में निधन हो गया। राजनीति के दिग्गज परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक ने खुद को सियासी गलियारों से दूर रखा और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। आइए, फोटो गैलरी के जरिए देखते हैं उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, फिटनेस के प्रति जुनून और बेजुबानों के लिए उनके प्रेम की झलक।

विज्ञापन

फिटनेस के आयरन मैन: राजनीति छोड़ चुना जिम का रास्ता

फिटनेस के आयरन मैन: राजनीति छोड़ चुना जिम का रास्ता2 / 8

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव एक कट्टर फिटनेस फ्रीक थे। उन्होंने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखा और अपना पूरा ध्यान फिटनेस इंडस्ट्री पर लगाया। उन्होंने लखनऊ में द फिटनेस प्लैनेट और आयरन कोर फिट जैसे प्रीमियम जिम चैन की शुरुआत की, जो शहर के सबसे चर्चित फिटनेस सेंटर्स में से एक हैं।

विज्ञापन

लग्जरी कारों का कलेक्शन: 5 करोड़ की लैम्बोर्गिनी के थे मालिक

लग्जरी कारों का कलेक्शन: 5 करोड़ की लैम्बोर्गिनी के थे मालिक3 / 8

प्रतीक यादव अपनी लैविश लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे। उनके पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन था। साल 2017 में वह तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे, जब उन्होंने 5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की नीले रंग की लैम्बोर्गिनी हुराकन (Lamborghini Huracan) खरीदी थी।

पशु प्रेम: बेजुबानों के मसीहा

पशु प्रेम: बेजुबानों के मसीहा4 / 8

प्रतीक केवल जिम और कारों तक सीमित नहीं थे, उनका दिल जानवरों के लिए भी धड़कता था। उन्होंने जीव आश्रय नाम की एक संस्था चलाई, जो लावारिस कुत्तों के रेस्क्यू, इलाज और देखभाल का काम करती है। वह कई एनिमल शेल्टर्स को भी सपोर्ट करते थे।

विज्ञापन

शिक्षा और परिवार: लीड्स यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई

शिक्षा और परिवार: लीड्स यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई5 / 8

प्रतीक ने इंग्लैंड की मशहूर यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी और उनके पास MBA की डिग्री थी। उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। प्रतीक ने रियल एस्टेट और फिटनेस ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अपनी पहचान बनाई।

करोड़ों की नेटवर्थ और कमाई

करोड़ों की नेटवर्थ और कमाई6 / 8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2015-16 के दौरान प्रतीक ने अपनी सालाना आय करीब 1.47 करोड़ रुपये घोषित की थी। उनकी कमाई का मुख्य जरिया जिम बिजनेस, रियल एस्टेट और ब्रांड प्रमोशन था।

विज्ञापन

क‍िसकी होगी प्रतीक यादव की संपत्‍त‍ि

क‍िसकी होगी प्रतीक यादव की संपत्‍त‍ि 7 / 8

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की दो बेटियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी बड़ी बेटी का नाम प्रथमा यादव है और छोटी बेटी प्रतीक्षा यादव है। प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी संपत्‍त‍ि की हकदार संभवत: उनकी दोनों बेट‍ियां हैं।

आखिरी सफर: अचानक बिगड़ी तबीयत

आखिरी सफर: अचानक बिगड़ी तबीयत8 / 8

बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में प्रतीक ने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन