PNG Connection New Scheme: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, जानें अब कैसे मिलेगा नया कनेक्शन और क्या हैं बड़े बदलाव

PNG Connection New Scheme 2026: एलपीजी किल्लत के बीच मोदी सरकार ने शुरू की PNG प्रोत्साहन योजना. अब नए पोर्टल से मिलेगा आसान कनेक्शन.

LPG Cylinder Replacement PNG Pipe Gas Connection
1 / 5

मिडिल ईस्ट संकट और एलपीजी की किल्लत के बीच मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब सरकार का पूरा ध्यान घर-घर तक पाइप से गैस (PNG Connection) पहुंचाने पर है, ताकि लोगों को सिलेंडर रिफिल कराने की लाइन और किल्लत से मुक्ति मिल सके.

विज्ञापन

गैस कंपनियों को मिलेगा बड़ा इनाम

गैस कंपनियों को मिलेगा बड़ा इनाम 2 / 5

सरकार ने APM Incentive Scheme शुरू की है. जो सिटी गैस कंपनियां तय लक्ष्य से ज्यादा नए PNG कनेक्शन देंगी, उन्हें हर नए बिल वाले कनेक्शन पर 200 SCM (मानक घन मीटर) कम कीमत वाली घरेलू एपीएम गैस का एक्स्ट्रा आवंटन मिलेगा. इससे कंपनियों की लागत कम होगी और वे तेजी से नए कनेक्शन बांटेंगी.

विज्ञापन

10 साल का इंतजार सिर्फ 3 साल में खत्म

10 साल का इंतजार सिर्फ 3 साल में खत्म 3 / 5

सस्ती एपीएम गैस मिलने से कंपनियों का लागत वसूलने (Payback Period) का समय 10 साल से घटकर महज 3 साल रह जाएगा. यानी गैस कंपनियां अब आपके इलाके में नेटवर्क बिछाने और कनेक्शन देने में बिल्कुल देरी नहीं करेंगी.

नया PNG पोर्टल: अब सिंगल विंडो से मिलेगा कनेक्शन

नया PNG पोर्टल: अब सिंगल विंडो से मिलेगा कनेक्शन 4 / 5

अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म हो गया है. सरकार एक एकीकृत PNG रजिस्ट्रेशन पोर्टल ला रही है. इस सिंगल विंडो सिस्टम से आप घर बैठे नए कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकेंगे और अपने आवेदन का लाइव स्टेटस (Track Status) भी देख पाएंगे.

विज्ञापन

सस्ता, सुरक्षित और 24x7 सप्लाई का फायदा

सस्ता, सुरक्षित और 24x7 सप्लाई का फायदा 5 / 5

सिलेंडर खत्म होने का डर पूरी तरह खत्म हो जाएगा. PNG न केवल एलपीजी से सस्ती पड़ती है, बल्कि यह बेहद सुरक्षित भी है. 24 घंटे लगातार गैस सप्लाई मिलने से अब त्योहारी सीजन में रसोई का बजट और मिजाज दोनों बढ़िया रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन