PM Kisan 23th Installment Update: किसानों के लिए बड़ा अपडेट, इन 3 गलतियों से अटक सकती है अगली किस्त; तुरंत करें ये काम
देश के सभी किसानों और पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) के लाभार्थियों के लिए 23वीं किस्त से जुड़ा अपडेट काफी अहम है। क्योंकि इन 3 गलतियों के कारण आपकी 23वीं किस्त रुक सकती है।

PM Kisan 23th Installment Latest Update: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है। लेकिन, राजस्थान सहित देशभर के कई किसानों के लिए एक जरूरी चेतावनी भी है - अगर आपने कुछ तकनीकी काम पूरे नहीं किए, तो यह राशि आपके हाथ से निकल सकती है। आइए, स्लाइड दर स्लाइड जानते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट।
कब आएगी 23वीं किस्त? (संभावित तारीख)
2 / 6पिछली किस्तें जिस समय अंतराल पर आई हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार जून या जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में 23वीं किस्त जारी कर सकती है। इस योजना से देश के करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
e-KYC है अनिवार्य: कहीं आप पीछे तो नहीं?
3 / 6सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के किसी भी किसान के खाते में पैसे नहीं भेजे जाएंगे। आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या नजदीकी CSC सेंटर से बायोमेट्रिक के जरिए इसे तुरंत पूरा कर सकते हैं।
भू-लेखों का सत्यापन (Land Verification) जरूरी
4 / 6राजस्थान सहित कई राज्यों में हजारों किसानों की किस्त सिर्फ इसलिए अटक गई थी क्योंकि उनके जमीन के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन (Land Seeding) पूरा नहीं था। अपने क्षेत्र के पटवारी या तहसील कार्यालय में जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पर Yes दिखा रहा है।
बैंक खाता और आधार सीडिंग
5 / 6पीएम किसान का पैसा अब केवल Aadhaar Seeded बैंक खातों में ही (DBT के माध्यम से) भेजा जाता है। सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता सक्रिय है और वह आधार कार्ड से लिंक है, ताकि ट्रांजैक्शन फेल न हो।
लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?
6 / 6पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 'Beneficiary List' के विकल्प पर क्लिक करें, अपना राज्य, जिला और गांव चुनें। अगर सूची में आपका नाम है, तो आप 23वीं किस्त पाने के हकदार हैं।