PM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानिए सितंबर, अक्टूबर या नवंबर में से किस महीने जारी होंगे पैसे

PM Kisan Samman Nidhi 24th Kist: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी? जानिए 2000 रुपये पाने के लिए e-KYC, आधार लिंकिंग और लैंड सीडिंग के जरूरी नियम.

देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) एक बड़ी आर्थिक राहत का जरिया है. इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की वित्तीय सहायता 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में देती है. पिछली (23वीं) किस्त जारी होने के बाद से ही किसान भाई यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अगली यानी 24वीं किस्त (24th Installment) के 2000 रुपये उनके खाते में कब ट्रांसफर किए जाएंगे. 24वीं किस्त किस महीने में आ सकती है और किन किसानों के खाते में यह पैसा पहुंचेगा, आइये जानते हैं.
1 / 6

देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) एक बड़ी आर्थिक राहत का जरिया है. इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की वित्तीय सहायता 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में देती है. पिछली (23वीं) किस्त जारी होने के बाद से ही किसान भाई यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अगली यानी 24वीं किस्त (24th Installment) के 2000 रुपये उनके खाते में कब ट्रांसफर किए जाएंगे. 24वीं किस्त किस महीने में आ सकती है और किन किसानों के खाते में यह पैसा पहुंचेगा, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

सितंबर, अक्टूबर या नवंबर: कब जारी होगी 24वीं किस्त?

सितंबर, अक्टूबर या नवंबर: कब जारी होगी 24वीं किस्त?2 / 6

पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, सरकार हर चार महीने के अंतराल पर एक किस्त जारी करती है. योजना की 23वीं किस्त जून के महीने में जारी की गई थी. ऐसे में जून से चार महीने का समय अक्टूबर में पूरा हो रहा है.

विज्ञापन

संभावित महीना

संभावित महीना3 / 6

नियमों और समय चक्र को देखें तो पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की पूरी संभावना है. हालांकि, इसके लिए आधिकारिक तारीख (Official Date) का ऐलान होना अभी बाकी है.

किन किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त?

किन किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त?4 / 6

पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है जो योजना की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी ₹2,000 की किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आए, तो ईकेवाईसी, जमीन का सत्‍यापन आद‍ि कराना होगा.

विज्ञापन

e-KYC करवाना अनिवार्य:

e-KYC करवाना अनिवार्य:5 / 6

पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करें. आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें डीबीटी (Direct Benefit Transfer) ऑप्शन चालू होना चाहिए. इसके अलावा भू-सत्यापन (Land Seeding) भी जरूरी है. अपने जमीन के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन यानी लैंड सीडिंग का काम पूरा होना जरूरी है. जिन किसानों ने ये तीनों काम पूरे नहीं किए हैं, उनकी 24वीं किस्त अटक सकती है.

पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?6 / 6

आप घर बैठे अपने मोबाइल से चेक कर सकते हैं कि आपकी किस्त का स्टेटस क्या है. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं. होमपेज पर दिए गए Farmers Corner सेक्शन में जाएं. वहां Know Your Status पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. आपको पता चल जाएगा कि आपकी ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग ओके है या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन