Petrol-Diesel Rate Today, 30 July: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें

मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक घटनाक्रमों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बुधवार को 7% से अधिक के तेज उछाल के बाद, आज (गुरुवार) कच्चे तेल की कीमतों में मामूली नरमी दर्ज की गई है. इसी बीच भारतीय तेल व‍िपणन कंपन‍ियों ने पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं.

जारी हुआ आज का पेट्रोल डीजल का नया भाव
1 / 5

वैश्‍व‍िक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है. हालांकि, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.  राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की दरें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन राज्य स्तर पर लगने वाले वैट (VAT) और लोकल टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में मामूली अंतर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

प्रमुख महानगरों में आज के रेट्स (प्रति लीटर)

प्रमुख महानगरों में आज के रेट्स (प्रति लीटर)2 / 5

नई दिल्ली,₹102.12 | ₹95.20 मुंबई,₹111.21 | ₹97.83 कोलकाता,₹114.01 | ₹100.32 चेन्नई,₹107.76 | ₹99.55 बेंगलुरु,₹110.73 | ₹98.66

विज्ञापन

आज क्या हैं कच्चे तेल के भाव?

आज क्या हैं कच्चे तेल के भाव?3 / 5

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत में 1.42% (लगभग $1.29) की गिरावट आई है, जिसके बाद यह घटकर $89.45 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. बुधवार को यह $90.25 प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं अमेरिकी क्रूड WTI की कीमत भी 0.66% (लगभग 56 सेंट) टूटकर $83.90 प्रति बैरल पर आ गई है.

कच्‍चे तेल की कीमतों का क्‍या होगा भारत पर असर

कच्‍चे तेल की कीमतों का क्‍या होगा भारत पर असर 4 / 5

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे इस उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय रिटेल ग्राहकों पर तुरंत देखने को नहीं मिलता है. भारत में सरकारी तेल विपणन कंपनियां (OMCs) जैसे IOCL, BPCL और HPCL दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं, जिससे घरेलू स्तर पर कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं.

विज्ञापन

SMS के जरिए ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

SMS के जरिए ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट5 / 5

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो मैसेज के जरिए आसानी से पता कर सकते हैं: Indian Oil (IOCL): अपने मोबाइल से RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें. Bharat Petroleum (BPCL): RSP <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें. Hindustan Petroleum (HPCL): HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन