Petrol Diesel Price Today: 3 अगस्‍त को कच्‍चे तेल में ग‍िरावट के बाद पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, चेक करें लेटेस्‍ट भाव

Petrol Diesel Prices On August 3 2026: जानिए 3 अगस्त को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल का भाव.

petrol-diesel.jpg (19)
1 / 5

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड फिसलकर 84 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है. इसी बीच, रोज की तरह भारतीय तेल व‍िपणन कंपन‍ियों ने आज सुबह पेट्रोल -डीजल के नए भाव (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर द‍िए हैं. जानिए आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में ईंधन किस भाव पर मिल रहा है.

विज्ञापन

महानगरों में नहीं बदला पेट्रोल का भाव

महानगरों में नहीं बदला पेट्रोल का भाव2 / 5

दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर. मुंबई: पेट्रोल 111.12 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर. कोलकाता: पेट्रोल 113.43 रुपये और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है.

विज्ञापन

दक्षिण भारत के बड़े शहरों की ताजा दरें

दक्षिण भारत के बड़े शहरों की ताजा दरें3 / 5

चेन्‍नई: पेट्रोल 107.75 रुपये और डीजल 99.57 रुपये प्रति लीटर. बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.79 रुपये प्रति लीटर. हैदराबाद: पेट्रोल 115.74 रुपये और डीजल 103.90 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया.

क्यों सस्ता हुआ कच्चा तेल

क्यों सस्ता हुआ कच्चा तेल 4 / 5

सोमवार को OPEC+ देशों ने सितंबर महीने से रोजाना 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है. इस सप्लाई वृद्धि के चलते इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 84 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गईं.

विज्ञापन

क्या आगे और घटेंगे दाम?

क्या आगे और घटेंगे दाम?5 / 5

ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच तनाव के कारण ग्लोबल सप्लाई अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है. हालांकि, ओपेक प्लस द्वारा उत्पादन बढ़ाने के फैसले से आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में स्थिरता या राहत की उम्मीद जताई जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन