15 June Petrol Diesel Price: आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? अमेरिका-ईरान समझौते से 4% टूटा कच्चा तेल; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Update 15 June 2026: सोमवार को ईंधन की कीमतें स्थिर द‍िख रही हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12, हैदराबाद में ₹115.73 के रेट पर म‍िल रहा है। ट्रंप के समझौते के बाद क्रूड ऑयल के दम क्रैश हो गए हैं।

petrol-diesel.jpg (11)
1 / 5

सोमवार, 15 जून को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, पिछले दिनों अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते ईंधन के दामों में 4 बार में करीब ₹7.5 से ₹8 प्रति लीटर का बड़ा इजाफा हो चुका है, जिससे आम जनता पर महंगाई का भारी बोझ पड़ा है। लेकिन इस बीच वैश्विक बाजार से एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है—अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता होने और 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' खुलने के ऐलान से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल (Crude Oil) 4% से ज्यादा क्रैश हो गया है। आइए, देखते हैं आपके शहर में आज तेल का क्या भाव है और आने वाले दिनों में कीमतें कितनी कम हो सकती हैं।

विज्ञापन

दिल्ली से हैदराबाद तक: जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

दिल्ली से हैदराबाद तक: जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव2 / 5

देश के अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) की दरों में अंतर के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। कई शहरों में पेट्रोल ₹114 प्रति लीटर के पार जा चुका है: दिल्ली (Delhi): पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर। मुंबई (Mumbai): पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर। कोलकाता (Kolkata): पेट्रोल ₹113.51 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर। बेंगलुरु (Bengaluru): पेट्रोल ₹110.89 और डीजल ₹98.80 प्रति लीटरbox। चेन्नई (Chennai): पेट्रोल ₹108.01 और डीजल ₹99.66 प्रति लीटर। हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल ₹115.73 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर (यहाँ ईंधन सबसे महंगा है)।

विज्ञापन

युद्ध की वजह से जेब पर पड़ा भारी बोझ, तेल कंपनियों को लगा ₹1 लाख करोड़ का फटका

युद्ध की वजह से जेब पर पड़ा भारी बोझ, तेल कंपनियों को लगा ₹1 लाख करोड़ का फटका3 / 5

मध्य पूर्व (Middle East) में जारी संकट का भारतीय बाजार और सरकारी तेल कंपनियों पर बेहद गंभीर असर पड़ा है। युद्ध शुरू होने के बाद से तेल कंपनियों ने 4 बार में पेट्रोल 2.6 रुपये और डीजल 2.7 रुपये प्रति लीटर तक महंगा किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर पहुंचने के कारण भारत की सरकारी तेल कंपनियों को हर दिन 1600 रुपये से 1700 रुपये करोड़ का नुकसान हो रहा था। पिछले 10 हफ्तों में यह घाटा 1 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

ट्रंप के एक ऐलान से क्रैश हुआ कच्चा तेल, $81 के करीब आया WTI क्रूड

ट्रंप के एक ऐलान से क्रैश हुआ कच्चा तेल, $81 के करीब आया WTI क्रूड4 / 5

वैश्विक बाजार से अब आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की सबसे बड़ी खबर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि ईरान के साथ शांति समझौता पूरा हो चुका है। अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी हटने से दुनिया का सबसे प्रमुख तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बिना किसी टैक्स (Toll Free) के दोबारा खुल रहा है। इस समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी WTI क्रूड 4.77% टूटकर $80.83 प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 4% की गिरावट के साथ $83.77 प्रति बैरल पर आ गया है।

विज्ञापन

आपके शहर में क्यों अलग होते हैं रेट? जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमत का पूरा गणित

आपके शहर में क्यों अलग होते हैं रेट? जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमत का पूरा गणित5 / 5

क्या आप जानते हैं कि हर शहर और राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान क्यों नहीं होतीं? इसके पीछे 2 मुख्य कारण हैं: 1. क्रूड ऑयल और डॉलर रेट: भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी से बेस प्राइस तय होता है। 2. सरकारी टैक्स का खेल: बेस प्राइस पर केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) लगाई जाती है। इसके बाद हर राज्य सरकार अपनी सुविधानुसार इस पर वैट (VAT) लगाती है, जिसके कारण शहरों के बीच कीमतों में बड़ा अंतर आ जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन