Petrol Diesel Prices 10 may: नोएडा में दिल्ली से सस्ता हुआ पेट्रोल? जानें अन्य शहरों में क्या भाव?

Petrol Diesel Rates Today 10 may: पेट्रोल डीजल के रेटों में उतार चढ़ाव जारी है. चौंकाने वाली बात आज यह है कि नई दिल्ली से सस्ता पेट्रोल आज नोएडा में बिक रहा है. मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच पेट्रोल के दाम कम होना आम लोगों के लिए बड़ी राहत है. आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने तय हैं.

Petrol Diesel Prices 10 may, Petrol Diesel 10 may rate, Petrol Diesel price noida, Petrol Diesel price delhi, Petrol Diesel rate indore, Petrol Diesel price lucknow, Petrol Diesel price patna
1 / 5

Petrol Diesel Rates Today 10 may: अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम भी स्थिर हैं, ये आम लोगों और कई सेक्‍टर्स के लिए बड़ी राहत है. हालांकि नोएडा की तुलना में देखें तो राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल-डीजल सस्‍ता है. जानें दोनों शहरों में कितना फर्क

विज्ञापन

छुट्टी वाले दिन नहीं बढ़ी कीमत

छुट्टी वाले दिन नहीं बढ़ी कीमत2 / 5

मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतें आम लोगों के लिए बड़ी राहत है. आज छुट्टी वाले दिन तेल कंपनियों ने इनकी कीमतें नहीं बढ़ाई है. हालांकि अब अंदेशा जताया जा रहा है कि घाटे में धंधा कर रही तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं.

विज्ञापन

दिल्ली से सस्ता पेट्रोल नोएडा में

दिल्ली से सस्ता पेट्रोल नोएडा में 3 / 5

पेट्रोल के रेट की बात की जाए तो नई दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम जहां 94.77 रुपये प्रति लीटर रहे, वहीं नोएडा में पेट्रोल के दाम 5 पैसे कम 94.72 रुपये प्रति लीटर रहे. डीजल नोएडा में 88.01 रुपये के भाव बिक रहा है, जबकि 87.67 रुपये के भाव मिल रहा है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के क्या भाव?

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के क्या भाव?4 / 5

देश के अलग-अलग शहरों में भी 10 मई के पेट्रोल के भाव में 13 से 20 पैसे तक का अंतर दिख रहा है. मिडिल ईस्‍ट संकट के बीच भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, उसका कारण है कि इनकी कीमतें बहुत सारी चीजों की लागत को प्रभावित करती हैं. हैदराबाद में पेट्रोल के दाम 107.46 रुपये, इंदौर में 106.48 रुपये, पटना में 105.58 रुपये, जयपुर में 104.72 रुपये, मुंबई में 104.21 रुपये, पुणे में 104.04 रुपये, कोलकाता में, बेंगलुरु में 102.92 रुपये, चेन्नई में 100.75 रुपये, नासिक में 95.50 रुपये, सूरत में 95.00 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में 94.69 रुपये, अहमदाबाद में पेट्रोल के दाम 94.49 रुपये और चंडीगढ़ में 94.30 रुपये प्रति लीटर रहे.

विज्ञापन

प्रमुख शहरों में आज डीजल के क्या रहे भाव?

प्रमुख शहरों में आज डीजल के क्या रहे भाव?5 / 5

10 मई को डीजल के रेटों की बात करें तो आज नई दिल्ली में डीजल के दाम 87.67 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि नोएडा में डीजल के दाम 88.01 रुपये, हैदराबाद में 95.70 रुपये, पटना में 93.80 रुपये, चेन्नई में 92.34 रुपये, मुंबई में 92.15 रुपये, इंदौर में 91.88 रुपये, कोलकाता में 90.76 रुपये, पुणे में 90.57 रुपये, जयपुर में 90.21 रुपये, अहमदाबाद में 90.17 रुपये, नासिक में डीजल के दाम 89.50 रुपये, बेंगलुरु में 89.02 रुपये, सूरत में 89.00 रुपये, लखनऊ में 87.80 रुपये और चंडीगढ़ में डीजल के दाम 82.45 रुपये प्रति लीटर हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन