7 May Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नई दाम जारी; क्या आपकी जेब पर बढ़ा बोझ? देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

7 May Petrol Diesel Price: भारतीय तेल व‍िपणन कंपन‍ियां, हर द‍िन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी करती हैं। हर तेल के भाव में थोड़ा बहुत बदलाव होता है। अगर आप अपनी कार या बाइक की टंकी आज फुल करवा रहे हैं तो उससे पहले आज के भाव जान लें।

petrol-diesel price today
1 / 8

Latest Petrol Diesel Price Today : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उथल-पुथल के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज, 7 मई के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव जारी कर दिए हैं। अच्छी खबर यह है कि आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और स्थिरता का दौर बरकरार है। आइए देखते हैं दिल्ली से लेकर मुंबई तक के ताजा रेट्स और वे कारण जो आपकी जेब पर असर डालते हैं।

विज्ञापन

आज भी कीमतों में कोई हलचल नहीं

आज भी कीमतों में कोई हलचल नहीं2 / 8

देश की प्रमुख तेल कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखने का फैसला किया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू ग्राहकों को फिलहाल कोई झटका नहीं लगा है।

विज्ञापन

मई 2022 से जारी है स्थिरता का दौर

मई 2022 से जारी है स्थिरता का दौर3 / 8

भारत में ईंधन की कीमतें पिछले काफी समय से स्थिर हैं। मई 2022 में केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ओएमसी (OMCs) वैश्विक उतार-चढ़ाव का प्रभाव खुद झेल रही हैं ताकि आम जनता पर महंगाई का बोझ न बढ़े।

आज पेट्रोल की कीमत

आज पेट्रोल की कीमत 4 / 8

नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.45 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.80 गुड़गांव ₹95.51 नोएडा ₹94.88 बेंगलुरु ₹102.92 भुवनेश्वर ₹100.94 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.46 जयपुर ₹104.50 लखनऊ ₹94.57 पटना ₹105.74 तिरुवनंतपुरम ₹107.48

विज्ञापन

डीजल की कीमत

डीजल की कीमत 5 / 8

नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.39 गुड़गांव ₹87.97 नोएडा ₹87.98 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.52 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹90.01 लखनऊ ₹87.67 पटना ₹91.97 तिरुवनंतपुरम ₹96.48

मेट्रो शहरों में ₹100 के पार

मेट्रो शहरों में ₹100 के पार6 / 8

मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतें अभी भी ₹100 प्रति लीटर के ऊपर बनी हुई हैं। राहत की बात यह है कि डीजल की कीमतें लगभग सभी शहरों में ₹100 के निशान से नीचे हैं।

विज्ञापन

क्यों घटते-बढ़ते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

क्यों घटते-बढ़ते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?7 / 8

ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, रुपया-डॉलर विनिमय दर, केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों के वैट (VAT) पर निर्भर करती हैं। भारत अपनी जरूरत का 80% से अधिक कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए डॉलर की मजबूती का सीधा असर तेल की लागत पर पड़ता है।

घर बैठे ऐसे चेक करें आज का भाव

घर बैठे ऐसे चेक करें आज का भाव8 / 8

SMS सेवा: ग्राहक अपने शहर का रेट जानने के लिए मोबाइल से मैसेज भेज सकते हैं। इंडियन ऑयल: 9224992249 पर 'RSP <डीलर कोड>' भेजें। बीपीसीएल: 9223112222 पर 'RSP <डीलर कोड>' भेजें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन