Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल की नई दरें जारी, नोएडा में बड़ी राहत तो पटना-चेन्नई में जेब हुई ढीली; देखें आपके शहर का ताजा भाव

Petrol and Diesel Rates 27 May 2026: बुधवार सुबह देश के अलग-अलग शहरों के ल‍िए नई पेट्रोल डीजल कीमतें (Petrol Diesel New rates) जारी कर दी गई हैं। जहां नोएडा में लोगों को बड़ी राहत म‍िली है, वहीं लखनऊ, पटना और चेन्नई में दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली, मुंबई सहित अपने शहर की पूरी रेट लिस्ट यहां देखें।

petrol diesel Price today
1 / 6

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू टैक्स स्ट्रक्चर के बीच तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। भारत में लगातार बढ़ती गाड़ियों की बिक्री और रिकॉर्ड ईंधन खपत (सालाना करीब 220 मिलियन मीट्रिक टन) के बीच आज देश के कई शहरों में तेल के दाम बदले हैं। जहां दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में कीमतें स्थिर हैं, वहीं नोएडा में कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। दूसरी तरफ पटना, लखनऊ और चेन्नई के उपभोक्ताओं को आज सुबह महंगाई का झटका लगा है। आइए, देखते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई में आज भी शांति, महानगरों में पुराने रेट पर ही मिल रहा ईंधन

दिल्ली-मुंबई में आज भी शांति, महानगरों में पुराने रेट पर ही मिल रहा ईंधन2 / 6

देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह स्थिर हैं। यहाँ पिछले दिनों के रेट ही लागू हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर बना हुआ है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही मिल रहा है।

विज्ञापन

नोएडा वालों की चांदी, लेकिन लखनऊ और पटना में महंगा हुआ तेल

नोएडा वालों की चांदी, लेकिन लखनऊ और पटना में महंगा हुआ तेल3 / 6

दिल्ली से सटे नोएडा में आज तेल कंपनियों ने राहत दी है। यहां पेट्रोल 46 पैसे सस्ता होकर ₹101.92 और डीजल 48 पैसे गिरकर ₹95.37 प्रति लीटर पर आ गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल-डीजल 18 पैसे महंगा हो गया है (पेट्रोल ₹102.04, डीजल ₹95.53)। वहीं बिहार के पटना में पेट्रोल 30 पैसे की तेजी के साथ ₹113.65 और डीजल 29 पैसे बढ़कर ₹99.65 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

चेन्नई और गुरुग्राम में भी बढ़ीं कीमतें, बेंगलुरु-जयपुर में मामूली राहत

चेन्नई और गुरुग्राम में भी बढ़ीं कीमतें, बेंगलुरु-जयपुर में मामूली राहत4 / 6

दक्षिण के प्रमुख महानगर चेन्नई में आज पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 32 पैसे महंगा हुआ है, जिसके बाद यहां पेट्रोल ₹108.20 और डीजल ₹99.98 पर है। गुरुग्राम में भी पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे महंगा होकर क्रमशः ₹102.77 और ₹95.44 पर बिक रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल में 4 पैसे की मामूली राहत मिली है (पेट्रोल ₹110.89, डीजल ₹98.80)। वहीं गुलाबी नगरी जयपुर में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है (पेट्रोल ₹112.52, डीजल ₹97.65)।

विज्ञापन

हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में तेल सबसे टॉप पर, चंडीगढ़ में सबसे सस्ता

हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में तेल सबसे टॉप पर, चंडीगढ़ में सबसे सस्ता5 / 6

दक्षिण भारत के दो बड़े शहरों में आज भी तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। हैदराबाद में पेट्रोल ₹115.73 (डीजल ₹103.82) और केरल के तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹115.49 (डीजल ₹104.41) के उच्चतम स्तर पर स्थिर बना हुआ है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कम टैक्स के चलते आज भी पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता है। यहां पेट्रोल ₹101.54 और डीजल महज ₹89.47 प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

ईवी (EV) के दौर में भी पेट्रोल गाड़ियों का जलवा

ईवी (EV) के दौर में भी पेट्रोल गाड़ियों का जलवा6 / 6

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में त्योहारों के सीजन में कारों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। खास बात यह है कि देश के 80% से अधिक लोग आज भी पेट्रोल वाहनों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। कार खरीदने वालों में 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। आसान ईएमआई और लोन सुविधाओं के चलते गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे देश में पेट्रोल-डीजल की खपत और इसके मार्केट पर पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन