Petrol Rate Today: बढ़ गए क्‍या पेट्रोल-डीजल के दाम? दिल्ली से लेकर पटना तक जानें क‍ितना है 1 लीटर तेल का भाव

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज सुबह भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन कुछ राज्यों में टैक्स और भाड़े (Freight) के कारण तेल की कीमतों में मामूली अंतर आया है। आइए जानते हैं कि आज आपकी जेब पर कितना बोझ पड़ेगा।

petrol rate today
1 / 8

9 May Petrol Diesel Price: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने के बारे में सोच रहे हैं और शन‍िवार-रव‍िवार की छुट्टी में कहीं बाहर घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा क‍ि पहले आप आज के पेट्रोल डीजल का भाव जान लें। क्‍योंक‍ि कई शहरों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव देखे जा रहे हैं। ये बदलाव टैक्‍स के कारण हुए हैं, केंद्र सरकार की तरफ से तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में शांति, तेल की कीमतें स्थिर

दिल्ली में शांति, तेल की कीमतें स्थिर2 / 8

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर टिका हुआ है।

विज्ञापन

मुंबई: महानगरों में सबसे महंगा तेल

मुंबई: महानगरों में सबसे महंगा तेल3 / 8

अन्य महानगरों की तुलना में मुंबई में ईंधन के दाम सबसे ऊपर बने हुए हैं। मायानगरी में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर बिक रहा है।

लखनऊ और जयपुर: यूपी-राजस्थान का हाल

लखनऊ और जयपुर: यूपी-राजस्थान का हाल4 / 8

उत्तर प्रदेश की राजधानी में पेट्रोल ₹94.65 और डीजल ₹87.76 प्रति लीटर है। राजस्थान में वैट (VAT) के कारण कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, यहां पेट्रोल ₹104.88 और डीजल ₹90.36 के करीब है।

विज्ञापन

चेन्नई और कोलकाता: दक्षिण से पूर्व तक का हाल

चेन्नई और कोलकाता: दक्षिण से पूर्व तक का हाल5 / 8

यहां पेट्रोल के दाम ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर हैं। कोलकाता में आज पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।

बिहार में तेल की क्या है स्थिति?

बिहार में तेल की क्या है स्थिति?6 / 8

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल ₹105.18 और डीजल ₹92.04 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। राज्य के अन्य जिलों में परिवहन लागत के कारण कीमतों में 20-50 पैसे का अंतर हो सकता है।

विज्ञापन

आपके शहर में क्‍या है पेट्रोल का रेट

आपके शहर में क्‍या है पेट्रोल का रेट7 / 8

नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.41 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.84 गुड़गांव ₹95.48 नोएडा ₹94.90 बेंगलुरु ₹102.92 भुवनेश्वर ₹101.16 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.50 जयपुर ₹104.91 लखनऊ ₹94.69 पटना ₹105.23 तिरुवनंतपुरम ₹107.48

आज डीजल का भाव क्‍या है

आज डीजल का भाव क्‍या है 8 / 8

नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.39 गुड़गांव ₹87.94 नोएडा ₹88.01 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.74 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹90.38 लखनऊ ₹87.81 पटना ₹91.49 तिरुवनंतपुरम ₹96.48

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन