Petrol Price Today: दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी; चेक करें पेट्रोल डीजल का रेट

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने आज 25 मार्च 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) के दामों में आई 6% की भारी गिरावट के बाद, अब आम आदमी को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जाग गई है।

petrol diesel price today 25 march (1)
1 / 8

25 March Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में 6% का क्रैश देखा जा रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच समंदर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। $101 वाला कच्चा तेल अब $98 पर आ गया है। 25 मार्च को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? क्या अब मिलेगी आपको महंगाई से राहत? देखिए हमारी विशेष फोटो गैलरी।  

विज्ञापन

ईंधन की कीमतें स्थिर, लेकिन गुड न्यूज की आहट!

ईंधन की कीमतें स्थिर, लेकिन गुड न्यूज की आहट!2 / 8

आज, 25 मार्च 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से एक ऐसी खबर आई है, जिससे आने वाले दिनों में ईंधन सस्ता होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

कच्चा तेल धड़ाम: $101 से सीधा $98 पर आया भाव

कच्चा तेल धड़ाम: $101 से सीधा $98 पर आया भाव3 / 8

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच तेल की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव $101.4 प्रति बैरल से लगभग 6% गिरकर $98.30 पर आ गया है। यह गिरावट फरवरी के बाद सबसे बड़ी मानी जा रही है।

क्या युद्ध-विराम लाएगा तेल में नरमी?

क्या युद्ध-विराम लाएगा तेल में नरमी?4 / 8

कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही 'गुप्त' वार्ताओं को कारण माना जा रहा है। अमेरिका ने ईरान को 15-सूत्रीय 'सीजफायर प्लान' (Ceasefire Plan) भेजा है। ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि बातचीत आगे बढ़ रही है, हालांकि ईरान ने सीधे तौर पर किसी भी बातचीत से इनकार किया है।

विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई: आज के ताजा भाव

दिल्ली और मुंबई: आज के ताजा भाव5 / 8

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई: पेट्रोल की कीमत ₹103.12 और डीजल की ₹93.45 प्रति लीटर है। यहां कीमतें अभी भी ₹100 के पार हैं।

बेंगलुरु और हैदराबाद: जानें क्या है हाल

बेंगलुरु और हैदराबाद: जानें क्या है हाल6 / 8

हैदराबाद: यहां पेट्रोल ₹107.50 और डीजल ₹95.70 प्रति लीटर है। बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102 और डीजल ₹91.20 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

विज्ञापन

कोलकाता, लखनऊ और अहमदाबाद: देखें आज के रेट्स

कोलकाता, लखनऊ और अहमदाबाद: देखें आज के रेट्स7 / 8

कोलकाता: पेट्रोल ₹100.25 और डीजल ₹88.90 प्रति लीटर। लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.99 प्रति लीटर। अहदाबाद: पेट्रोल ₹94.89 और डीजल ₹90.30 प्रति लीटर।

कब तक मिलेगी आपको राहत?

कब तक मिलेगी आपको राहत?8 / 8

चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, इसलिए ब्रेंट क्रूड में आई गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। तेल कंपनियों को कच्चे तेल की खरीद में राहत मिलेगी, और अगर यह नरमी जारी रहती है, तो जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन