[23 June] Petrol Diesel Price Today: $77 पर आया कच्चा तेल, भारत में कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के भाव; जानें क्या हैं आज के दाम?
Fuel Price Update 23 June 2026: अमेरिका ने ईरानी क्रूड पर 2 महीने की छूट दी है, जिसके बाद ब्रेंट क्रूड गिरकर $77 पर आ गया है। जानें भारत में कब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मध्य-पूर्व (मिडल ईस्ट) तनाव के बीच एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता के दौरान अमेरिका ने ईरानी कच्चे तेल (Crude Oil) की खरीद पर 2 महीने की बड़ी छूट दे दी है। इस घोषणा के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा की जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस बड़ी गिरावट के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 23 जून 2026 को भी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए, समझते हैं कि क्रूड सस्ता होने के बाद भारत में तेल कब सस्ता होगा और आज आपके शहर में क्या रेट हैं।
अमेरिका की इस बड़ी घोषणा से धड़ाम हुआ कच्चा तेल
2 / 8स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक रिजॉर्ट में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच यह सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर घोषणा की कि अमेरिका ने ईरानी कच्चे तेल को खरीदने पर दो महीने की छूट दे दी है। इस खबर के आते ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टेंडर्ड माना जाने वाला ब्रेंट क्रूड ऑयल 3.31% (करीब 2.67 डॉलर) टूटकर 77.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड मामूली बढ़त के साथ 74.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
देश के 4 बड़े महानगरों में आज क्या हैं पेट्रोल के दाम?
3 / 8कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखा है। आखिरी बार दाम 25 मई को बदले थे: दिल्ली: ₹102.12 प्रति लीटर मुंबई: ₹111.21 प्रति लीटर कोलकाता: ₹113.51 प्रति लीटर चेन्नई: ₹107.77 प्रति लीटर बता दें कि मई महीने में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही महज 11 दिनों के भीतर तेल कंपनियों ने 4 बार में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे। यह भी पढ़ें :
महानगरों में डीजल की कीमतें और कंपनियों का भारी घाटा
4 / 8पेट्रोल की ही तरह डीजल के दामों में भी आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। महानगरों में आज के रेट इस प्रकार हैं: दिल्ली: ₹95.20 प्रति लीटर मुंबई: ₹97.83 प्रति लीटर कोलकाता: ₹99.02 प्रति लीटर चेन्नई: ₹99.55 प्रति लीटर ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से क्रूड करीब 50% महंगा हो चुका है। इस वजह से कच्चे तेल के ऊंचे दामों के कारण सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर भारी घाटा उठाना पड़ रहा है।
घाटे में डूबी हैं तेल कंपनियां, हर लीटर पर हो रहा है इतना नुकसान
5 / 8पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के आंकड़ों के अनुसार, कच्चे तेल में आई इस ताजा गिरावट के बाद भी भारतीय तेल कंपनियां अभी पूरी तरह राहत में नहीं हैं। वर्तमान में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को हर एक लीटर पेट्रोल बेचने पर ₹30 और प्रति लीटर डीजल बेचने पर ₹27 का घाटा उठाना पड़ रहा है। हालांकि, यह नुकसान पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। वर्तमान में कंपनियों को हर रोज करीब 600 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है, जो बीती 18 मई को 750 करोड़ रुपये प्रतिदिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल कब होगा सस्ता? जानिए क्या है गणित
6 / 8कच्चा तेल सस्ता होने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि भारत में कीमतें कब घटेंगी? केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका जवाब दिया है। तेल कंपनियां फिलहाल उस कच्चे तेल को प्रोसेस कर रही हैं, जिसे उन्होंने पहले ऊंचे और महंगे दामों पर खरीदा था। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार की गिरावट का सीधा असर तुरंत रिटेल कीमतों पर नहीं दिखता। जब कम कीमत (सस्ते दाम) पर खरीदा गया नया कच्चा तेल भारतीय रिफाइनरियों तक पहुंचेगा और कंपनियों का पुराना महंगा स्टॉक खत्म होगा, तब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है।
प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल का भाव (रुपये प्रति लीटर) और डीजल का भाव (रुपये प्रति लीटर)
7 / 8दिल्ली 102.12 । 95.20 कोलकाता 113.51 । 99.82 मुंबई 111.21 । 97.83 चेन्नई 107.77 । 99.55 नोएडा 102.12 । 97.56 चंडीगढ़ 101.51 । 89.47 लखनऊ 101.89 । 95.36 पटना 113.37 । 99.36 रांची 105.26 । 100.49 भोपाल 114.57 । 99.64
घर बैठे केवल एक SMS से ऐसे जानें अपने शहर का रोज़ का रेट:
8 / 8आप रोज़ सुबह 6 बजे अपने मोबाइल से एक साधारण एसएमएस भेजकर भी अपने शहर के तेल के दाम चेक कर सकते हैं: Indian Oil (IOCL): अपने फोन से RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें। Bharat Petroleum (BPCL): RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड लिखकर 9231122222 पर भेजें। Hindustan Petroleum (HPCL): HPPRICE <स्पेस> अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।