[21 July] Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी, आपके शहर में क्या हैं तेल के भाव? देखें दिल्ली से हैदराबाद तक पूरी रेट लिस्ट
Fuel Price Today: रोजमर्रा की जिंदगी में दफ्तर जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या फिर लंबी दूरी का सफर तय करना हो, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हमारी जेब पर सीधा असर डालती हैं. तेल कंपनियों ने आज सुबह देश के विभिन्न शहरों के लिए ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं.

मिडिल ईस्ट में तनाव बने रहने के कारण, पिछले दो सेशन में बढ़त के बाद तेल की कीमतें 90 डॉलर के पास पहुंच गई हैं. अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव सिर्फ कच्चे तेल की कीमतों में ही आग नहीं लगा रहा है, बल्कि इससे सप्लाई को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं. खासतौर से भारत जैसे देश के लिए जो अपनी ईंधन जरूरत का अधिकांश हिस्सा आयात करता है. हालांकि आज कच्चे तेल में गिरावट देखी गई है. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 35 सेंट या 0.4% गिरकर $88.87 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि सितंबर डिलीवरी के लिए US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड $82.47 प्रति बैरल पर स्थिर रहा. लेकिन ये स्तर पर कम नहीं है. इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर होना लाजमी है.
भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने जारी की नई रेट लिस्ट
2 / 5कच्चे तेल की कीमतों में भले ही आज नरमी दिख रही हो, लेकिन अब भी सप्लाई में दिक्कतों के कारण पेट्रोल डीजल के दाम पर दबाव बना हुआ है. आज सुबह 6 बजे, सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है. अगर आप भी अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने का प्लान बना रहे हैं, तो रिफ्यूलिंग कराने से पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में आज 1 लीटर पेट्रोल और डीजल किस भाव मिल रहा है. आइए, देखते हैं देश के बड़े प्रमुख शहरों की पूरी रेट लिस्ट.
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल डीजल के भाव
3 / 5दिल्ली पेट्रोल का भाव : 102.12 रुपये, डीजल का भाव : 95.20 रुपये मुंबई पेट्रोल का भाव : 111.21 रुपये डीजल का भाव : 97.83 रुपये कोलकाता पेट्रोल का भाव : 113.51 रुपये डीजल का भाव : 99.82 रुपये बेंगलुरु पेट्रोल का भाव : 110.93 रुपये डीजल का भाव : 98.80 रुपये चेन्नई पेट्रोल का भाव : 107.77 रुपये डीजल का भाव : 99.55 रुपये
पटना चंडीगढ़, हैदराबाद और भुवनेश्वर में पेट्रोल डीजल के दाम
4 / 5पटना पेट्रोल का भाव : 113.35 रुपये डीजल का भाव : 99.36 रुपये चंडीगढ़ पेट्रोल का भाव : 101.51 रुपये डीजल का भाव : 89.47 रुपये हैदराबाद पेट्रोल का भाव : 115.69 रुपये डीजल का भाव : 103.82 रुपये भुवनेश्वर पेट्रोल का भाव : 108.97 रुपये डीजल का भाव :100.68 रुपये
ऑनलाइन कैसे चेक करें तेल के दाम
5 / 5इंडियन ऑयल (IOCL) ग्राहक: अपने मैसेज बॉक्स में RSP <स्थान कोड> टाइप करें और इसे 9224992249 पर भेजें. भारत पेट्रोलियम (BPCL) ग्राहक: RSP <स्थान कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें. हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ग्राहक: HPPRICE <स्थान कोड> टाइप करके 9222201122 पर SMS करें.