Petrol Diesel Price 17 July: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच क्या महंगे हो गए पेट्रोल-डीजल? जानें आज आपके शहर में तेल का क्या है भाव

Petrol Diesel Rate Today 17 July 2026: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. दिल्ली, मुंबई, नोएडा, पटना, चंडीगढ़ और हैदराबाद सहित अपने शहर के नए रेट्स यहां देखें.

petrol diesel price today
1 / 7

Petrol Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम एक बार फ‍िर बढ़ते द‍िख रहे हैं. क्या आज आपकी जेब पर पड़ेगा असर? पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट यहां चेक कर लें.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR का हाल: कीमतें पूरी तरह स्थिर

दिल्ली-NCR का हाल: कीमतें पूरी तरह स्थिर2 / 7

राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं, गाजियाबाद में पेट्रोल 101.88 रुपये और डीजल 95.36 रुपये पर टिका हुआ है. नोएडा में पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये और डीजल का रेट 95.56 रुपये प्रति लीटर है. यह भी पढ़ें : EPFO Interest Credit: PF खाताधारकों की मौज! खातों में ट्रांसफर हुआ 8.25% ब्याज, घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस  

विज्ञापन

मुंबई और कोलकाता में तेल के दाम

मुंबई और कोलकाता में तेल के दाम 3 / 7

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर के पुराने रेट पर ही मिल रहा है. वहीं, कोलकाता में आज भी तेल की कीमतें जस की तस हैं, यहां पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

चेन्नई और बेंगलुरु के ताजा रेट्स

चेन्नई और बेंगलुरु के ताजा रेट्स 4 / 7

चेन्नई में आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.77 रुपये और डीजल के लिए 99.55 रुपये देने होंगे. वहीं आईटी सिटी बेंगलुरु में आज पेट्रोल का भाव 110.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 98.80 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

पटना और भुवनेश्वर में आज की कीमतें

पटना और भुवनेश्वर में आज की कीमतें 5 / 7

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल की कीमत 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.36 रुपये प्रति लीटर पर टिकी है. ओडिशा के भुवनेश्वर में आज आपको एक लीटर पेट्रोल 108.97 रुपये में और डीजल 100.68 रुपये में मिलेगा.

हैदराबाद में सबसे महंगा और चंडीगढ़ में सबसे सस्ता ईंधन!

हैदराबाद में सबसे महंगा और चंडीगढ़ में सबसे सस्ता ईंधन! 6 / 7

इस लिस्ट में हैदराबाद में तेल के दाम सबसे ऊंचे हैं, जहां पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दूसरी तरफ, चंडीगढ़ में पेट्रोल सबसे सस्ता 101.51 रुपये और डीजल मात्र 89.47 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है.

विज्ञापन

कच्चे तेल में उछाल: क्या आगे बढ़ेगा बोझ?

कच्चे तेल में उछाल: क्या आगे बढ़ेगा बोझ? 7 / 7

ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल उछलकर 85.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इस तेजी को देखते हुए सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर और हवाई ईंधन (ATF) पर टैक्स 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि आज आपके शहर में कीमतें नहीं बढ़ी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन