Petrol Diesel Price Today 15 July: तेल भरवाने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, जानिए आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम!

Petrol Diesel Rates 15 July 2026: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 15 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। दिल्ली, मुंबई, पटना, कोलकाता समेत अपने शहर के ताजा रेट्स यहां देखें।

aaj tel ka bhav kya hai
1 / 8

Petrol-Diesel Price Today: बदले या नहीं दाम? हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे नए रेट जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आज भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दाम स्थिर हैं।  

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल का भाव :

दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल का भाव :2 / 8

देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपये में मिल रहा है। वहीं मायानगरी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

विज्ञापन

कोलकाता और चेन्नई में क्या है रेट? :

कोलकाता और चेन्नई में क्या है रेट? :3 / 8

अगर आप कोलकाता में रहते हैं तो आज आपको पेट्रोल के लिए 113.51 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 107.77 रुपये प्रति लीटर है। यह भी पढ़ें : सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? रूस से तेल खरीदने पर भारत को मिलेगी बड़ी राहत, अमेरिका ने घटाया टैरिफ

पटना, अहमदाबाद और हैदराबाद का हाल :

पटना, अहमदाबाद और हैदराबाद का हाल :4 / 8

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 113.35 रुपये, गुजरात के अहमदाबाद में 101.70 रुपये और हैदराबाद में यह 115.69 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे स्तर पर बिक रहा है।

विज्ञापन

लेह और कोहिमा में पेट्रोल की कीमत :

लेह और कोहिमा में पेट्रोल की कीमत :5 / 8

खूबसूरत वादियों वाले लेह में आज पेट्रोल का रेट 109.81 रुपये प्रति लीटर है, जबकि नागालैंड की राजधानी कोहिमा में ग्राहकों को 104.39 रुपये प्रति लीटर देने पड़ रहे हैं।

बड़े शहरों में आज डीजल का भाव :

बड़े शहरों में आज डीजल का भाव :6 / 8

डीजल की बात करें तो दिल्ली में आज यह 95.20 रुपये और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये लीटर बिक रहा है।

विज्ञापन

पटना, लेह और हैदराबाद में डीजल का रेट :

पटना, लेह और हैदराबाद में डीजल का रेट :7 / 8

आज पटना में एक लीटर डीजल का दाम 99.36 रुपये, अहमदाबाद में 97.84 रुपये, लेह में 97.92 रुपये और हैदराबाद में यह 103.82 रुपये प्रति लीटर के भाव पर स्थिर है। कोहिमा में रेट 95.91 रुपये है।

हर शहर में क्यों अलग होता है रेट?

हर शहर में क्यों अलग होता है रेट? 8 / 8

अगर आपके शहर में दिल्ली-मुंबई से अलग रेट है, तो इसका कारण राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट (VAT), लोकल बॉडी टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च है। इसी वजह से हर राज्य में कीमतें बदल जाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन