Petrol Diesel Price Hike Alert: हिमाचल में आज से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! लगा अनाथ-विधवा सेस, जानें क्या पूरे देश में बदल गए रेट?

Petrol Diesel Price Today 12 August 2026: हिमाचल प्रदेश में लगा अनाथ और विधवा सेस. जानिए दिल्ली, मुंबई, नोएडा में आज के पेट्रोल-डीजल रेट और क्रूड ऑयल का ताजा अपडेट.

PETROL.jpg (21)
1 / 5

अगर आप हिमाचल प्रदेश में रहते हैं या वहां घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर आज से थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार उछाल पर हैं और ब्रेंट क्रूड $90 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. इसी बीच हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य में पेट्रोल और डीजल पर एक नया टैक्स यानी अनाथ और विधवा सेस लगा दिया है, जिससे आज यानी 12 अगस्त 2026 से राज्य में ईंधन महंगा हो गया है. आइए जानते हैं कि हिमाचल में कीमतें कितनी बढ़ी हैं, आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का क्या रेट है और ग्लोबल मार्केट में क्या चल रहा है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में क्यों महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

हिमाचल प्रदेश में क्यों महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?2 / 5

हिमाचल प्रदेश के कर एवं आबकारी विभाग ने अधिसूचना जारी कर पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की पहली बिक्री (Point of First Sale) पर 60 पैसे प्रति लीटर का अनाथ और विधवा सेस लागू कर दिया है. सरकार का कहना है कि इस सेस से इकट्ठा होने वाले पैसे का इस्तेमाल राज्य के अनाथ बच्चों और विधवा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करने में किया जाएगा. इस सेस के लागू होने के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है.

विज्ञापन

क्या क्रूड ऑयल की तेजी से पूरे भारत में बढ़े रेट्स?

क्या क्रूड ऑयल की तेजी से पूरे भारत में बढ़े रेट्स?3 / 5

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज बुधवार सुबह WTI क्रूड 83.73 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 89.42 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के महंगे होने और तेल कंपनियों के नुकसान झेलने के बावजूद भारत के अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं. यानी केवल हिमाचल प्रदेश में स्थानीय सेस के कारण कीमतें बढ़ी हैं, बाकी देश में दाम स्थिर हैं.

देश के प्रमुख शहरों में आज (12 अगस्त) पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट रेट्स

देश के प्रमुख शहरों में आज (12 अगस्त) पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट रेट्स 4 / 5

नई दिल्ली 102.12 रुपये | 95.20 रुपये नोएडा 101.96 रुपये | 95.44 रुपये गुड़गांव 102.97 रुपये | 95.64 रुपये मुंबई 111.21 रुपये | 97.83 रुपये कोलकाता 113.51 रुपये | 99.82 रुपये चेन्नई 107.76 रुपये | 99.55 रुपये

विज्ञापन

अमेरिका-ईरान तनाव और तेल का संकट

अमेरिका-ईरान तनाव और तेल का संकट 5 / 5

तेल की कीमतों में आग लगने की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) है. ईरान ने शर्त रखी है कि जब तक अमेरिका उसकी शर्तें (मुआवजा और जब्त संपत्ति की रिहाई) नहीं मानता, तब तक वह बातचीत नहीं करेगा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखेगा. दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी युद्ध में मारे गए लोगों के लिए तेहरान से मुआवजे की मांग की है. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच पर्दे के पीछे बातचीत जारी है और दोनों देश समझौते के करीब पहुंच सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन