Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, मुंबई से पटना तक... जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव

Petrol Diesel Rate Today 2 July 2026: देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा और पटना समेत देश के प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट्स यहां चेक करें।

PETROL- DIESEL.jpg (1)
1 / 6

Fuel Price Today: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के बीच आज घरेलू बाजार में ईंधन के दामों में कुछ शहरों में स्थिरता तो कुछ जगहों पर मामूली बदलाव देखा जा रहा है। आज भी देश के अलग-अलग राज्यों में टैक्स (VAT) के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा अंतर है। आइए, जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत आपके शहर में आज 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए आपको कितनी जेब ढीली करनी होगी।  

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में ईंधन के दाम

दिल्ली-एनसीआर में ईंधन के दाम2 / 6

दिल्ली और नोएडा-गुड़गांव का हाल: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹101.96 और डीजल ₹95.44 है, जबकि गुड़गांव में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

विज्ञापन

मुंबई में पेट्रोल ₹111 के पार, डीजल भी हुआ महंगा

मुंबई में पेट्रोल ₹111 के पार, डीजल भी हुआ महंगा3 / 6

आर्थिक राजधानी मुंबई का रेट: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ईंधन की कीमतें हमेशा उच्च स्तर पर रहती हैं। आज मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹111.21 है, जबकि डीजल के लिए मुंबईकरों को ₹97.83 प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।

कोलकाता और चेन्नई में क्या हैं आज के रेट?

कोलकाता और चेन्नई में क्या हैं आज के रेट?4 / 6

महानगरों का हाल: कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव ₹113.51 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है। वहीं, दक्षिण के प्रमुख महानगर चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत ₹107.77 और डीजल का दाम ₹99.55 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

इन शहरों में पेट्रोल ₹113 के पार, चंडीगढ़ में सबसे सस्ता डीजल

इन शहरों में पेट्रोल ₹113 के पार, चंडीगढ़ में सबसे सस्ता डीजल5 / 6

बिहार और राजस्थान में कीमतें: पटना में आज पेट्रोल ₹113.69 और डीजल ₹99.67 प्रति लीटर है, जबकि जयपुर में पेट्रोल ₹113.19 और डीजल ₹98.25 के रेट पर बिक रहा है। इसके विपरीत, चंडीगढ़ में डीजल देश के कई हिस्सों से काफी सस्ता यानी ₹89.47 प्रति लीटर पर मिल रहा है।

देश में यहां मिल रहा है सबसे महंगा पेट्रोल

देश में यहां मिल रहा है सबसे महंगा पेट्रोल 6 / 6

टॉप पर हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम: आज हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत देश में सबसे अधिक ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर है। वहीं, केरल के तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल ₹114.80 और डीजल ₹103.64 प्रति लीटर के बेहद ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन