3 May Petrol Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स; जानें क्‍या है आपके शहर में तेल का भाव

Fuel Price Today 3 June 2026: देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं। जहां दिल्ली-मुंबई में दाम स्थिर हैं, वहीं पटना में पेट्रोल 87 पैसे सस्ता हो गया है। पूरी लिस्ट यहां देखें।

petrol-diesel.jpg (13)
1 / 6

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी मुद्रा दरों के बीच आज यानी 3 जून को घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। आज देश के कई बड़े महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई और नोएडा में ईंधन की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं, जबकि पटना और गुड़गांव जैसे शहरों में उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। आइए, फटाफट चेक करते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई और नोएडा में नहीं बदले दाम; कीमतें पूरी तरह स्थिर

दिल्ली, मुंबई और नोएडा में नहीं बदले दाम; कीमतें पूरी तरह स्थिर2 / 6

देश के मुख्य शहरों में आज ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही टिका है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 और डीजल ₹97.83 पर स्थिर है। वहीं, यूपी के नोएडा में भी कीमतें जस की तस बनी हुई हैं, जहां पेट्रोल ₹101.96 और डीजल ₹95.44 प्रति लीटर मिल रहा है।

विज्ञापन

पटना और गुड़गांव वालों की चांदी! तेल हुआ सस्ता

पटना और गुड़गांव वालों की चांदी! तेल हुआ सस्ता3 / 6

बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए आज सुबह राहत भरी रही। यहां पेट्रोल के दामों में 87 पैसे की बड़ी कटौती देखी गई है, जिसके बाद पेट्रोल ₹113.37 पर आ गया है। वहीं डीजल भी 84 पैसे सस्ता होकर ₹99.36 प्रति लीटर बिक रहा है। हरियाणा के गुड़गांव (गुरुग्राम) में भी पेट्रोल 35 पैसे गिरकर ₹102.62 और डीजल 34 पैसे टूटकर ₹95.30 प्रति लीटर पर आ गया है। बैंगलोर में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

जयपुर, लखनऊ और भुवनेश्वर में जेब पर बढ़ा बोझ; कीमतें उछलीं

जयपुर, लखनऊ और भुवनेश्वर में जेब पर बढ़ा बोझ; कीमतें उछलीं4 / 6

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज ईंधन महंगा हो गया है। यहां पेट्रोल 32 पैसे की बढ़त के साथ ₹112.98 और डीजल 28 पैसे चढ़कर ₹98.06 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यूपी के लखनऊ में भी पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर ₹102.04 और डीजल ₹95.53 पर पहुंच गया है। इसके अलावा ओडिशा के भुवनेश्वर और केरल के तिरुवनंतपुरम में भी आज मामूली तेजी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इस शहर में मिल रहा है सबसे महंगा और यहां सबसे सस्ता ईंधन

इस शहर में मिल रहा है सबसे महंगा और यहां सबसे सस्ता ईंधन5 / 6

आज जारी हुई लिस्ट के मुताबिक, हैदराबाद में पेट्रोल देश के प्रमुख शहरों में सबसे महंगा ₹115.69 प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं डीजल के मामले में तिरुवनंतपुरम सबसे आगे ₹104.22 पर बना हुआ है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज भी राहत बरकरार है। यहां पेट्रोल ₹101.51 है, जबकि डीजल पूरे देश में सबसे किफायती महज ₹89.47 प्रति लीटर के भाव पर उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

आपके शहर में आज पेट्रोल डीजल के भाव

आपके शहर में आज पेट्रोल डीजल के भाव 6 / 6

नई दिल्ली (New Delhi): ₹102.12 । ₹95.20 मुंबई (Mumbai): ₹111.21। ₹97.83 कोलकाता (Kolkata): ₹113.47 । ₹99.82 चेन्नई (Chennai): ₹107.77। ₹99.58 नोएडा (Noida) : ₹101.96। ₹95.44 गुड़गांव (Gurgaon): ₹102.62। ₹95.30 बेंगलुरु (Bangalore): ₹110.91। ₹98.80 हैदराबाद (Hyderabad) : ₹115.69 । ₹103.82 चंडीगढ़ (Chandigarh): ₹101.51 । ₹89.47 पटना (Patna): ₹113.37 । ₹99.36

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन