Pan Card Rule changes: मई से होने जा रहे पैन कार्ड में कई बड़े बदलाव; जानें क्या-क्या बदलेगा?
PAN Card New Rule: 1 मई से पैन कार्ड के नियम बदल रहे हैं । आधार लिंकिंग से लेकर भारी जुर्माने तक, क्या आप इन बदलावों के लिए तैयार हैं? अगर लापरवाही बरती तो बैंकिंग और टैक्स के काम अटक सकते हैं। पूरी जानकारी यहां देखें।

PAN Card New Rules: 1 मई 2026 से पैन कार्ड (PAN Card) से जुड़े नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आपके पास पैन कार्ड है, तो ये अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी हैं, वरना आपको वित्तीय लेन-देन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बदल रहे हैं पैन कार्ड के नियम
2 / 7इनकम टैक्स विभाग 1 मई से पैन कार्ड के इस्तेमाल और वेरिफिकेशन को लेकर नई गाइडलाइंस लागू कर रहा है। इन नियमों का पालन न करने पर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय (Inoperative) हो सकता है, जिससे बैंकिंग और टैक्स संबंधी काम रुक सकते हैं।
अब खत्म हुई राहत, देना होगा भारी जुर्माना
3 / 71 मई से उन पैन कार्ड्स पर कार्रवाई तेज होगी जो आधार से लिंक नहीं हैं। बिना लिंकिंग वाले पैन कार्ड का उपयोग करने पर न केवल ₹1,000 का जुर्माना देना होगा, बल्कि टीडीएस (TDS) भी दोगुनी दर से कटेगा।
हाई-वैल्यू ट्रांजेक्शन पर नजर
4 / 7नए नियमों के मुताबिक, 50,000 से अधिक के किसी भी नकद जमा या निकासी के लिए पैन कार्ड देना और उसका तत्काल वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। ज्वेलरी खरीद और विदेशी मुद्रा के लेन-देन पर भी नियमों को सख्त किया गया है।
डिजिटल पैन (e-PAN) को बढ़ावा
5 / 7सरकार अब फिजिकल पैन कार्ड के बजाय ई-पैन (e-PAN) को प्राथमिकता दे रही है। 1 मई से ई-पैन के लिए आवेदन प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी, जिससे नए करदाताओं को तुरंत डिजिटल पहचान मिल सकेगी।
गलत पैन जानकारी पर ₹10,000 की पेनल्टी
6 / 7अगर आप किसी भी सरकारी या बैंकिंग फॉर्म में जानबूझकर गलत पैन नंबर भरते हैं, तो आयकर अधिनियम की धारा 272B के तहत आप पर ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 1 मई से वेरिफिकेशन सिस्टम को और भी ऑटोमेटेड बनाया जा रहा है।
निष्क्रिय पैन कार्ड को कैसे करें सक्रिय?
7 / 7यदि आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया है, तो इसे फिर से सक्रिय करने के लिए आपको ₹1,000 का विलंब शुल्क चुकाकर आधार से लिंक करना होगा। सक्रिय होने में 30 दिनों तक का समय लग सकता है, इसलिए इसे जल्द पूरा करें।