PAN Card Rules: भूलकर भी न करें ये गलतियां! गलत नंबर पर लगेगा 10000 रुपये का जुर्माना

PAN Card Mandatory Transactions: 20 लाख की प्रॉपर्टी, 5 लाख की कार या 2 लाख से ऊपर की खरीदारी पर पैन कार्ड देना अनिवार्य है. जानें गलत पैन दर्ज करने पर पेनल्टी के नियम.

Property Purchase Above 20 Lakh PAN Card Rule
1 / 7
Property Purchase Above 20 Lakh PAN Card Rule

पैन कार्ड (PAN Card) को सिर्फ इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का जरिया समझना आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके पैन कार्ड के जरिए आपके सारे बड़े खर्चों पर अपनी पैनी नजर रखता है. अगर आपने 5 बड़ी वित्तीय लेन-देन वाली जगहों पर गलत पैन नंबर दर्ज किया या इसे छिपाने की कोशिश की, तो आपको 10,000 रुपये का भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.

विज्ञापन

20 लाख रुपये से ज्यादा की जमीन या मकान की खरीद-बिक्री

20 लाख रुपये से ज्यादा की जमीन या मकान की खरीद-बिक्री2 / 7

अगर आप 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की कोई भी जायदाद (जैसे प्लॉट, फ्लैट या दुकान) खरीद या बेच रहे हैं, तो पैन कार्ड देना पूरी तरह जरूरी है. बिना पैन कार्ड के यह डील बीच में ही अटक सकती है.

विज्ञापन

2 लाख रुपये से ऊपर की कोई भी खरीदारी

2 लाख रुपये से ऊपर की कोई भी खरीदारी3 / 7

किसी भी दुकान या शोरूम से एक बार में 2 लाख रुपये से ज्यादा का सामान या सर्विस लेने पर बिल में पैन नंबर लिखना कानूनी रूप से अनिवार्य है. ऐसा न करने पर ट्रांजैक्शन रुक सकता है.

5 लाख रुपये से ज्यादा की नई गाड़ी की खरीद

5 लाख रुपये से ज्यादा की नई गाड़ी की खरीद4 / 7

अगर आप शोरूम से 5 लाख रुपये से ऊपर की नई कार या बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो बिलिंग के वक्त पैन कार्ड की कॉपी जमा करना जरूरी है. यह जानकारी सीधे टैक्स विभाग के पास दर्ज होती है.

विज्ञापन

1 लाख रुपये से ज्यादा के अनलिस्टेड शेयर की डील

1 लाख रुपये से ज्यादा के अनलिस्टेड शेयर की डील5 / 7

जो कंपनियां शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्टेड नहीं हैं, उनके 1 लाख रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदने या बेचने पर पैन कार्ड देना अनिवार्य है. इसके बिना अनलिस्टेड शेयरों की डील पूरी नहीं हो सकती.

डीमैट अकाउंट खोलना और म्यूचुअल फंड में निवेश

डीमैट अकाउंट खोलना और म्यूचुअल फंड में निवेश6 / 7

शेयर बाजार में किस्मत आजमाने के लिए डीमैट अकाउंट खोलना हो या म्यूचुअल फंड में SIP शुरू करनी हो, पैन कार्ड के बिना आपका इन्वेस्टिंग अकाउंट चालू ही नहीं हो सकता.

विज्ञापन

गलत पैन दर्ज किया? तो लगेगा 10000 रुपये का जुर्माना!

गलत पैन दर्ज किया? तो लगेगा 10000 रुपये का जुर्माना!7 / 7

किसी भी फॉर्म में गलती से या जानबूझकर गलत पैन नंबर भरने पर 10,000 रुपये तक की पेनल्टी लग सकती है. हाई-टेक सिस्टम से टैक्स विभाग आपकी कमाई और खर्च का मिलान तुरंत कर लेता है, इसलिए हमेशा सही पैन नंबर ही दर्ज करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन