पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, लगातार पांचवीं बार कीमतों में कटौती, भारत से सस्ता है या मंहगा?

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार पांचवीं बार कटौती की है. फ्यूल की कीमतों में राहत मिलने से आम लोगों और को फायदा मिलने की उम्मीद है. आइए जानते हैं पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के नए दामों के बारे में.

Petrol Diesel Price
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की कीमत में नई कटौती

पेट्रोल और डीजल की कीमत में नई कटौती2 / 6

पाकिस्तान सरकार के ताजा फैसले के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमत फिर कमी की गई है. कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 373.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 378.78 रुपये प्रति लीटर रह गई है. जून 2026 की शुरुआत में भी सरकार ने पेट्रोल के दाम लगभग 4 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर घटाए थे. इससे पहले भी कई बार कीमतों में कटौती की जा चुकी है.

विज्ञापन

क्यों घट रहे हैं ईंधन के दाम?

क्यों घट रहे हैं ईंधन के दाम?3 / 6

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और सरकार की टैक्स पॉलिसी में बदलाव ईंधन दरों में कमी की बड़ी वजह हैं. पाकिस्तान आयातित तेल पर काफी निर्भर है, इसलिए वैश्विक बाजार का असर सीधे घरेलू कीमतों पर पड़ता है.

कुछ महीने पहले बढ़े थे दाम

कुछ महीने पहले बढ़े थे दाम4 / 6

मार्च 2026 में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की थी. उस समय सरकार ने वैश्विक तेल संकट का हवाला दिया था. बाद में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में सुधार के साथ कीमतों में लगातार कटौती शुरू हुई.  

विज्ञापन

भारत से सस्ता या महंगा?

भारत से सस्ता या महंगा?5 / 6

कीमतों में लगातार कटौती के बावजूद पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की दरों की तुलना भारत से की जा रही है. भारतीय रुपये के मुताबिक देखें तो पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 127.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 129.42 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये है.  

दोनों देशों की कीमतों में क्यों है फर्क?

दोनों देशों की कीमतों में क्यों है फर्क?6 / 6

दोनों देशों में टैक्स सिस्टम, आयात लागत और सरकारी नीतियों के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. इसी वजह से कीमतों की सीधी तुलना हमेशा आसान नहीं होती. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन