भारतीय शेयर बाजार के लिए बड़ा झटका! ग्लोबल टॉप-100 में कोई इंडियन कंपनी नहीं, HDFC-TCS भी बाहर

भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट का असर अब देश की सबसे बड़ी कंपनियों पर भी दिखने लगा है. रिलायंस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसी दिग्गज कंपनियां दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई हैं.

No Indian Company in Global Top 100
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज की रैंकिंग गिरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की रैंकिंग गिरी2 / 6

रिलायंस इंडस्ट्रीज, जो कभी दुनिया की टॉप 60 कंपनियों में शामिल थी, अब करीब 106वें नंबर पर पहुंच गई है. साल 2025 की शुरुआत में कंपनी 57वें स्थान पर थी, लेकिन बाजार में कमजोरी की वजह से उसकी रैंकिंग लगातार नीचे गई.

विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक भी टॉप 100 से बाहर

एचडीएफसी बैंक भी टॉप 100 से बाहर3 / 6

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक भी ग्लोबल टॉप 100 कंपनियों की सूची से बाहर हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक की रैंकिंग 97वें नंबर से गिरकर करीब 190वें नंबर पर पहुंच गई है.

टीसीएस को सबसे बड़ा नुकसान

टीसीएस को सबसे बड़ा नुकसान4 / 6

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस की हालत भी कमजोर हुई है. कंपनी की ग्लोबल रैंकिंग 84वें स्थान से गिरकर 314वें नंबर तक पहुंच गई. आईटी सेक्टर में कमजोरी और विदेशी बाजारों की अनिश्चितता इसका बड़ा कारण मानी जा रही है.

विज्ञापन

इंफोसिस और आईटीसी की हालत भी खराब

इंफोसिस और आईटीसी की हालत भी खराब5 / 6

रिपोर्ट में बताया गया है कि इंफोसिस और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों की रैंकिंग में भी भारी गिरावट आई है. इंफोसिस अब 590वें और आईटीसी 702वें स्थान पर पहुंच गई है. इससे साफ है कि बाजार में दबाव सिर्फ एक सेक्टर तक सीमित नहीं है.

विदेशी निवेशकों का सेल-ऑफ बना वजह

विदेशी निवेशकों का सेल-ऑफ बना वजह6 / 6

विदेशी निवेशकों की लगातार सेलिंग, ग्लोबल इकॉनोमी की खराब हालत और अमेरिकी बाजारों में तेजी के कारण भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ा है. इसका असर कंपनियों के मार्केट कैप पर साफ दिखाई दे रहा है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन