Railway New Rules: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा झटका! इन गलतियों पर लगेगा ₹2500 से ₹10000 तक जुर्माना

Railway New Rules: अगर आप अक्‍सर गलती से महिला बोगी में घुस जाते हैं या ट्रेन में खतरनाक सामान ले जाते हैं तो अब आपको इसके ल‍िए भारी जुर्माना देना पड़ेगा। 1 जुलाई से भारतीय रेलवे कड़े न‍ियम लागू करने जा रहा है। यहां पूरी ल‍िस्‍ट देखें ।

RAILWAY.jpg (2)
1 / 5

अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने कई नियमों और जुर्मानों (Penalties) में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब लापरवाही दिखाई तो जेब खाली होना तय है!

विज्ञापन

ट्रेन में खतरनाक सामान ले जाने पर डबल जुर्माना

ट्रेन में खतरनाक सामान ले जाने पर डबल जुर्माना2 / 5

ट्रेन में पटाखा, गैस सिलेंडर या कोई भी खतरनाक/ज्वलनशील सामान ले जाना अब और महंगा पड़ेगा। रेलवे ने इसके लिए न्यूनतम जुर्माना सीधे दोगुना कर दिया है। अगर मामला गंभीर हुआ, तो ₹10,000 तक का जुर्माना और जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

विज्ञापन

महिला बोगी में घुसे पुरुष, तो खैर नहीं!

महिला बोगी में घुसे पुरुष, तो खैर नहीं!3 / 5

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे इस बार बेहद सख्त मूड में है। अगर कोई पुरुष यात्री गलती से या जानबूझकर महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे (Women's Compartment) में यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे ₹2,500 तक का भारी-भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

बिना लाइसेंस ट्रेन में सामान बेचा तो होगी बड़ी कार्रवाई

बिना लाइसेंस ट्रेन में सामान बेचा तो होगी बड़ी कार्रवाई4 / 5

ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों को शुद्ध और अधिकृत सामान मिले, इसके लिए रेलवे ने अवैध वेंडिंग पर नकेल कस दी है। अब बिना वैध लाइसेंस के कोई भी सामान बेचते हुए पकड़े जाने पर सीधे ₹2,000 का चालान काटा जाएगा।

विज्ञापन

बिना टिकट यात्रा करने वालों पर भी होगी भयंकर सख्ती

बिना टिकट यात्रा करने वालों पर भी होगी भयंकर सख्ती5 / 5

रेलवे के इन सख्त कदमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाना है। नियमों का उल्लंघन न केवल आपकी जेब पर भारी पड़ेगा, बल्कि आपको कानूनी मुश्किलों में भी डाल सकता है। इसलिए हमेशा वैध टिकट लेकर और नियमों का पालन करते हुए ही सफर करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन