New Passport Rules 2026: अब चुटकियों में बनेगा पासपोर्ट! पुलिस वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट्स का झंझट खत्म; जानें क्या है नया डिजिटल तरीका

पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब पहले जैसी थकाऊ नहीं रही। सरकार ने डिजी लॉकर (DigiLocker) और mPassport Seva ऐप के जरिए इसे इतना आसान बना दिया है कि अब आपको कागजों का पुलिंदा लेकर घूमने की जरूरत नहीं है।

new passport rule
1 / 9

पासपोर्ट बनवाने की टेंशन अब बीते जमाने की बात! सरकार के नए डिजिटल अवतार ने पुलिस वेरिफिकेशन से लेकर डॉक्यूमेंट चेक तक सब कुछ बदल दिया है। अब न फाइलों का बोझ, न दफ्तरों की दौड़। कैसे घर बैठे स्मार्टफोन से बनेगा आपका पासपोर्ट? देखिए हमारी ये खास फोटो गैलरी और आज ही करें अप्लाई।

विज्ञापन

पासपोर्ट सेवा हुई हाईटेक: अब नहीं लगेगा हफ्तों का समय!

पासपोर्ट सेवा हुई हाईटेक: अब नहीं लगेगा हफ्तों का समय! 2 / 9

विदेश जाने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! भारत सरकार ने पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बना दिया है। अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

डिजी लॉकर का कमाल!

डिजी लॉकर का कमाल!3 / 9

अब आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) में ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की फाइल ले जाने की जरूरत नहीं है। आवेदन के समय 'डिजी लॉकर' के जरिए अपने दस्तावेज लिंक करें। इससे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 50% तेज हो गई है।

पुलिस वेरिफिकेशन का बदला अंदाज

पुलिस वेरिफिकेशन का बदला अंदाज 4 / 9

अब पुलिस आपके घर आकर पुराने तरीके से पूछताछ नहीं करेगी। 'mPassport Police App' के जरिए वेरिफिकेशन अब पूरी तरह डिजिटल हो गया है। कई राज्यों में तो यह काम महज 24 से 48 घंटों में पूरा हो रहा है।

विज्ञापन

पेपरलेस आवेदन: बस एक क्लिक की दूरी पर 

पेपरलेस आवेदन: बस एक क्लिक की दूरी पर 5 / 9

नए सिस्टम के तहत, यदि आप डिजी लॉकर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको फिजिकल फोटोकॉपी जमा करने की जरूरत नहीं होगी। सिस्टम खुद ही आपके डेटा को ऑथेंटिकेट कर लेगा, जिससे समय और कागज दोनों की बचत होगी।

mPassport Seva ऐप: मोबाइल से ही होगा काम

mPassport Seva ऐप: मोबाइल से ही होगा काम 6 / 9

अपने फोन में mPassport Seva ऐप डाउनलोड करें। यहां से आप न केवल आवेदन कर सकते हैं, बल्कि अपनी फाइल का रियल-टाइम स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। अपॉइंटमेंट बुक करना भी अब 'कैब बुक' करने जितना आसान है।

विज्ञापन

ई-पासपोर्ट (e-Passport) का नया दौर

ई-पासपोर्ट (e-Passport) का नया दौर 7 / 9

भारत अब चिप वाले 'ई-पासपोर्ट' जारी कर रहा है। इसमें आपकी बायोमेट्रिक जानकारी सुरक्षित रहती है। इससे इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर 'इमिग्रेशन' की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है और फर्जीवाड़े का खतरा भी खत्म हो जाता है।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?8 / 9

डिजिटल तरीके के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी का डिजी लॉकर में होना जरूरी है। अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आपका आधा काम वहीं खत्म हो जाता है।

विज्ञापन

तत्काल पासपोर्ट: सिर्फ 3 दिन में घर पर!

तत्काल पासपोर्ट: सिर्फ 3 दिन में घर पर! 9 / 9

अगर आपको इमरजेंसी में विदेश जाना है, तो 'तत्काल स्कीम' के तहत डिजिटल वेरिफिकेशन के जरिए महज 3 से 7 दिनों के भीतर पासपोर्ट आपके घर के पते पर पहुंच सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन