Gas Cylinder New Booking Price Today: सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में भारी बढ़ोतरी, क्‍या बढ़ गए घरेलू सिलेंडर के दाम? चेक करें आज के रेट्स

LPG Rate 22 June 2026: सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस बढ़ने से भारतीय तेल कंपनियों को घरेलू सिलेंडर पर नुकसान हो रहा है। क्‍या इस वजह से भारत में तेल कंपन‍ियों घरेलू और कमर्श‍ियल स‍िलेंडर के दाम बढ़ा द‍िए हैं? देखें रेट लिस्ट।

lpg price today
1 / 6

सोमवार की सुबह भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $120 से गिरकर $81 प्रति बैरल पर आ गया है, वहीं दूसरी तरफ सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi CP) में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सऊदी सीपी में आई इस तेजी के कारण घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल को काफी नुकसान (Under-recovery) उठाना पड़ रहा है। आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि वैश्विक बाजार के इस दबाव के बीच आज देश के प्रमुख शहरों में गैस सिलेंडर किस भाव पर मिल रहा है।

विज्ञापन

सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi CP) में उछाल, भारतीय तेल कंपनियों को भारी नुकसान

सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi CP) में उछाल, भारतीय तेल कंपनियों को भारी नुकसान 2 / 6

घरेलू रसोई गैस की कीमतों को तय करने वाले सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फैक्टर में बड़ा बदलाव आया है। सऊदी अरब की कंपनी अरामको द्वारा तय होने वाले सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi CP) में भारी बढ़ोतरी हुई है। भारत में एलपीजी की आयात कीमतें इसी के आधार पर तय होती हैं। इस बढ़ोतरी के बावजूद भारत में आम जनता के लिए घरेलू सिलेंडर के दाम उस अनुपात में नहीं बढ़ाए गए हैं, जिसके कारण इंडियन ऑयल (IOCL) जैसी मार्केटिंग कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर बड़ा घाटा सहना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें : [22 June] Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये घटा टैक्स, फिर क्यों बढ़े 7.50 रुपये दाम? देखें आज का रेट

विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई में आज क्या हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम?

दिल्ली और मुंबई में आज क्या हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? 3 / 6

सऊदी सीपी के दबाव के बीच आज सोमवार को देश के दो सबसे बड़े महानगरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं: दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹942.00 पर टिकी हुई है। मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई में उपभोक्ताओं को आज एक घरेलू सिलेंडर के लिए ₹941.50 का भुगतान करना होगा।

यूपी और बिहार का हाल: लखनऊ और पटना में सिलेंडर की ताजा कीमतें

यूपी और बिहार का हाल: लखनऊ और पटना में सिलेंडर की ताजा कीमतें4 / 6

स्थानीय टैक्स, वैट (VAT) और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट की वजह से अलग-अलग राज्यों के शहरों में कीमतों का अंतर आज भी बरकरार है: पटना (बिहार): बिहार की राजधानी पटना में घरेलू रसोई गैस आज भी सबसे महंगी है, यहां ग्राहकों को ₹1,031.50 प्रति सिलेंडर देने पड़ रहे हैं। लखनऊ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज घरेलू गैस सिलेंडर का रेट ₹979.50 के स्तर पर बना हुआ है। कोलकाता: कोलकाता में आज का घरेलू रसोई गैस का भाव ₹968.00 है। यह भी पढ़ें : Crude Oil Price Hike: डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी से कच्चे तेल के बाजार में आया भूचाल; ब्रेंट क्रूड उछलकर $82 के पार

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर का ताजा हाल: दिल्ली में ₹3,113.50 पर बरकरार

कमर्शियल सिलेंडर का ताजा हाल: दिल्ली में ₹3,113.50 पर बरकरार5 / 6

होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शियल जगहों पर इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम वाले भारी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज कोई नया बदलाव नहीं है, लेकिन ये पहले से ही ऊंचे स्तर पर हैं: महानगरों के दाम: कमर्शियल सिलेंडर आज दिल्ली में ₹3,113.50, मुंबई में ₹3,067.50 और कोलकाता में ₹3,256.00 के भाव पर मिल रहा है। यूपी-बिहार का रेट: लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹3,236.00 और पटना में रिकॉर्ड ₹3,400.50 पर स्थिर है।

पैनिक बुकिंग से बचें, देश में घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य

पैनिक बुकिंग से बचें, देश में घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य6 / 6

सऊदी सीपी में बढ़ोतरी और तेल कंपनियों के नुकसान की खबरों के बीच सरकार ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पिछले कुछ दिनों में करोड़ों सिलेंडरों की रिकॉर्ड डिलीवरी की गई है और रिफाइनरियों में स्थानीय स्तर पर भी उत्पादन बढ़ाया गया है। ग्राहकों से अनुरोध किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग (घबराहट में एक्स्ट्रा बुकिंग) करने से बचें। गैस बुक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन