Gas Cylinder New Price : बढ़ गई गैस स‍िलेंडर की कीमत? जारी हो गईं आज नई दरें; जानें क्‍या है आपके शहर भाव

वैश्विक संकट के बीच भारत की तेल आपूर्ति और घरेलू व कमर्शियल एलपीजी (LPG) के ताजा दामों की पूरी जानकारी यहां चेक करें। आपके शहर में आज गैस स‍िलेंडर क‍िस दाम पर म‍िल रहा है, यहां जानें ।

LPG.jpg (19)
1 / 7

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर अब आपकी जेब और रसोई के बजट पर दिखने लगा है। आज, 7 मई को भले ही घरेलू रसोई गैस के दाम शांत हैं, लेकिन कमर्शियल गैस की कीमतों में लगी आग से रेस्टोरेंट और ढाबों का जायका बिगड़ गया है। वैश्विक उथल-पुथल के बीच सरकार ने गैस की किल्लत को लेकर बड़ा बयान भी जारी किया है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं इस संकट का पूरा गणित।  

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर का ट्रिपल झटका

कमर्शियल सिलेंडर का ट्रिपल झटका2 / 7

28 अप्रैल को जंग शुरू होने के बाद से कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में यह तीसरी बड़ी बढ़ोतरी है। 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा होकर अब ₹3,071.50 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। होटल, रेस्टोरेंट और कैफे मालिकों के लिए अब बिजनेस चलाना और महंगा हो गया है।

विज्ञापन

छोटे सिलेंडर (5-kg FTL) के दाम आसमान पर

छोटे सिलेंडर (5-kg FTL) के दाम आसमान पर3 / 7

जो छोटा 5 किलो का FTL (मार्केट रेट) सिलेंडर पहले ₹549 में मिलता था, वह अब सीधे ₹810.50 का हो गया है। अब यह छोटा 5 किलो का सिलेंडर, घरों में इस्तेमाल होने वाले बड़े 14.2 किलो वाले सिलेंडर (₹913) की कीमत के बिल्कुल करीब पहुंच गया है।

घरेलू LPG के दाम: आज क्या है हाल?

घरेलू LPG के दाम: आज क्या है हाल?4 / 7

आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 7 मार्च को इसके दाम ₹60 बढ़ाए गए थे, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹913 बनी हुई है।

विज्ञापन

घबराने की जरूरत नहीं, गैस की कोई कमी नहीं

घबराने की जरूरत नहीं, गैस की कोई कमी नहीं5 / 7

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि जंग के कारण आयात (Imports) प्रभावित जरूर हुआ है, लेकिन सरकार घरेलू ग्राहकों को 100% गैस सप्लाई सुनिश्चित कर रही है। कमर्शियल गैस की 70% सप्लाई को सुचारू रूप से बनाए रखा जा रहा है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग न करें।

दो दिनों में बिकी रिकॉर्ड गैस

दो दिनों में बिकी रिकॉर्ड गैस6 / 7

सप्लाई चैन को मजबूत रखने के लिए पिछले दो दिनों में सरकारी तेल कंपनियों ने लगभग 15,900 टन कमर्शियल एलपीजी, 876 टन ऑटो एलपीजी और 1.20 लाख से अधिक छोटे (5 किलो वाले) सिलेंडर बेचे हैं।

विज्ञापन

आज आपके शहर में कया है घरेलू और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर का भाव

आज आपके शहर में कया है घरेलू और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर का भाव 7 / 7

नई दिल्ली ₹913.00 | ₹3,071.50 कोलकाता ₹939.00 | ₹3,202.00 मुंबई ₹912.50 | ₹3,024.00 चेन्नई ₹928.50 | ₹3,237.00 गुड़गांव ₹921.50 | ₹3,088.00 नोएडा ₹910.50 | ₹3,071.50 बेंगलुरु ₹915.50 | ₹3,152.00 भुवनेश्वर ₹939.00 | ₹3,238.00 चंडीगढ़ ₹922.50 | ₹3,092.50 हैदराबाद ₹965.00 | ₹3,315.00 जयपुर ₹916.50 | ₹3,099.00 लखनऊ ₹950.50 | ₹3,194.00 पटना ₹1,002.50 | ₹3,346.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00 | ₹3,106.00

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन