LPG Price Today: इंडेन, भारत गैस और HP के नए रेट जारी, कमर्शियल सिलेंडर हुआ भारी सस्ता, देखें दिल्ली से पटना तक की लिस्ट

LPG Cylinder Rate July 2026: देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। जानें दिल्ली, पटना, लखनऊ, मुंबई समेत आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा भाव।

इंडेन, भारत गैस और एचपी एलपीजी गैस सिलेंडर की नई रेट लिस्ट ।
1 / 7

LPG Price Today: सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने एलपीजी गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जुलाई के महीने में उपभोक्ताओं के लिए कीमतों को लेकर मिली-जुली स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं आपके शहर में आज सिलेंडर किस भाव पर मिल रहा है।

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता 2 / 7

व्यावसायिक (Commercial) इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत की खबर है। इस साल पहली बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹183.50 की बड़ी कटौती की गई है, जिससे दिल्ली में इसका दाम ₹3,113.50 से घटकर ₹2,930 पर आ गया है।

विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडर का हाल

घरेलू गैस सिलेंडर का हाल 3 / 7

आम जनता के रसोई बजट की बात करें तो 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमतें पुराने स्तर पर ही स्थिर हैं। आखिरी बार जून में इसके दाम ₹29 बढ़ाए गए थे।

दिल्ली और मुंबई के रेट

दिल्ली और मुंबई के रेट 4 / 7

दिल्ली: घरेलू सिलेंडर ₹942.00 | कमर्शियल सिलेंडर ₹2,930.00 मुंबई: घरेलू सिलेंडर ₹941.50 | कमर्शियल सिलेंडर ₹2,885.50

विज्ञापन

पटना और लखनऊ के रेट

पटना और लखनऊ के रेट 5 / 7

पटना: बिहार की राजधानी पटना में घरेलू सिलेंडर ₹1,031.50 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,227.00 पर मिल रहा है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में घरेलू सिलेंडर ₹979.50 का है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर ₹3,052.50 में मिल रहा है।

कोलकाता और चेन्नई के दाम

कोलकाता और चेन्नई के दाम6 / 7

कोलकाता: कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ₹968.00 का है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर का दाम ₹3,081.50 है। चेन्नई: चेन्नई में उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर ₹957.50 में और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,106.00 में मिल रहा है।

विज्ञापन

लेह में सबसे महंगा सिलेंडर

लेह में सबसे महंगा सिलेंडर 7 / 7

इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक रेट लिस्ट के मुताबिक, देश में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर लेह (Leh) में बिक रहा है। यहाँ दुर्गम रास्तों और ट्रांसपोर्टेशन के कारण घरेलू सिलेंडर ₹1,196.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,594.50 की रिकॉर्ड कीमत पर उपलब्ध है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन