Gas Cylinder Booking New Price Today: कमर्श‍ियल स‍िलेंडर के बाद क्‍या घट गए आज घरेलू LPG के दाम? जारी हुई नई रेट ल‍िस्‍ट

LPG Price Today 3 August 2026: 3 अगस्त को घरेलू (14.2 kg) और कमर्शियल (19 kg) एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट. जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के ताजा भाव.

एलपीजी स‍िलेंडर बुक‍िंग के ल‍िए नए भाव जरूर चेक कर लें
1 / 5

3 अगस्त 2026 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. जानिए आज घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर किस भाव में मिल रहे हैं.

विज्ञापन

14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का हाल

14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का हाल2 / 5

अगर आप आम घरेलू उपभोक्ता हैं, तो आपके लिए कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में 3 अगस्त को भी कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की गई है.

विज्ञापन

19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर: लगातार दूसरे महीने भारी कटौती!

19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर: लगातार दूसरे महीने भारी कटौती!3 / 5

1 अगस्त को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की बड़ी कटौती की गई थी. 3 अगस्त को भी यही राहत भरी दरें लागू हैं. पिछले 31 दिनों में कमर्शियल सिलेंडर करीब 385 से 390 रुपये तक सस्ता हो चुका है.

प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की राहत

प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की राहत4 / 5

दिल्ली: 1 अगस्त को 202 रुपये की कटौती. कोलकाता: 209 रुपये की राहत. मुंबई और चेन्‍नई: 200 रुपये से ज्यादा की कमी. फूड बिजनेस, होटल और कैटरिंग से जुड़े लोगों के लिए यह लगातार दूसरी बड़ी राहत है.

विज्ञापन

क्या आगे सस्ता होगा घरेलू सिलेंडर?

क्या आगे सस्ता होगा घरेलू सिलेंडर?5 / 5

घरेलू एलपीजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के दामों, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट और सरकारी नीतियों पर निर्भर करती हैं. अगर वैश्विक बाजार में नरमी बनी रहती है, तो आने वाले महीनों में घरेलू उपभोक्ताओं को भी राहत मिल सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन