LPG Price Today: एलपीजी स‍िलेंडर की नई कीमतें जारी, चेक करें

24 March LPG Price Today: मिडल ईस्ट में जारी तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के संकट ने भारत की रसोई गैस सप्लाई पर खतरे के बादल मंडरा दिए हैं। जान‍िये, आज 24 मार्च 2026 को एलपीजी (LPG) की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है या नहीं। सरकार ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए इमरजेंसी प्लान तैयार कर लिया है।

lpg price.jpg
1 / 6

मिडिल ईस्ट के समंदर में छिड़ी जंग की आंच अब आपकी रसोई तक पहुंच गई है! एक तरफ जहां कच्चे तेल की कीमतों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोहराम मचाया है, वहीं दूसरी तरफ हॉर्मुज संकट ने भारत की गैस सप्लाई चेन की सांसें अटका दी हैं। क्या आज आपके शहर में रसोई गैस के दाम बढ़े हैं? या फिर आने वाले दिनों में सिलेंडर के लिए लगानी पड़ेगी लंबी लाइनें? सरकार के इमरजेंसी प्लान से लेकर आज की ताजा रेट लिस्ट तक—पढ़िए यह रिपोर्ट।

विज्ञापन

आज 24 मार्च को गैस की कीमत

आज 24 मार्च को गैस की कीमत 2 / 6

देश में आज यानी 24 मार्च को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेषकर पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 60-65% एलपीजी आयात करता है, जिसका 90% हिस्सा इसी हॉर्मुज रास्ते से आता है।

विज्ञापन

सरकार का बड़ा कदम: घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता

सरकार का बड़ा कदम: घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता3 / 6

गैस की संभावित कमी से निपटने के लिए सरकार ने एलपीजी को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के दायरे में ले लिया है। आम आदमी के किचन पर असर न पड़े, इसलिए घरेलू ग्राहकों (14.2 kg) को सप्लाई में प्राथमिकता दी जा रही है। होटल और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल ग्राहकों (19 kg) के लिए सप्लाई उनकी जरूरत के मात्र 20% (पांचवें हिस्से) तक सीमित कर दी गई है।

7 मार्च को कीमतें बढ़ीं

7 मार्च को कीमतें बढ़ीं4 / 6

मार्च की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं। घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) ₹115 महंगे हो गए। तब से कीमतें जस की तस बनी हुई हैं।

विज्ञापन

देश के प्रमुख शहरों में आज के LPG सिलेंडर के रेट

देश के प्रमुख शहरों में आज के LPG सिलेंडर के रेट 5 / 6

नई दिल्ली: घरेलू ₹913 | कमर्शियल ₹1,884.50 मुंबई: घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹1,836 कोलकाता: घरेलू ₹939 | कमर्शियल ₹1,988.50 चेन्नई: घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹2,043.50 हैदराबाद: घरेलू ₹965 | कमर्शियल ₹2,105.50 लखनऊ: घरेलू ₹950.50 | कमर्शियल ₹2,007 बेंगलुरु: घरेलू ₹915.50 | कमर्शियल ₹1,958 पटना: घरेलू ₹1,002.50 | कमर्शियल ₹2,133.50

स्टॉक बढ़ाने और नए रास्तों की तलाश

स्टॉक बढ़ाने और नए रास्तों की तलाश6 / 6

अभी तेल कंपनियों के पास केवल 2-3 दिनों का ही स्टॉक रहता है, जिसे बढ़ाकर 'कैवर्न स्टोरेज' (भूमिगत भंडारण) बनाने की योजना है। इसके अलावा, भारत अब खाड़ी देशों के बजाय अमेरिका और कनाडा से आयात बढ़ाने पर काम कर रहा है। इंडियन ऑयल (IOC) ने हाल ही में अमेरिका से 10% अतिरिक्त आयात के लिए समझौता किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन