Gas Cylinder Booking New Price Released: आज क‍ितने में बुक हो रहा रसोई गैस स‍िलेंडर? जारी हुए नए रेट्स; यहां चेक करें

एलपीजी गैस सिलेंडर रेट: 22 मई 2026 को घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) के दाम स्थिर रहे, लेकिन हाल ही में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹1000 की भारी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली, पटना, मुंबई और लखनऊ के ताजा रेट्स यहां देखें।

gas cylinder booking new price
1 / 5

आज सुबह उठते ही गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है। तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे एलपीजी (LPG) सिलेंडर के जो नए दाम जारी किए हैं, उसने घर की रसोई संभालने वालों को बड़ी राहत दी है। आज घरेलू रसोई गैस (14.2 kg) की कीमतें पूरी तरह से स्थिर हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 kg) के दामों में भी कोई इजाफा नहीं हुआ है। हाल ही में कमर्श‍ियल गैस के दाम में 900 रुपये से ज्‍यादा की बढ़ोतरी की गई है। आइए, देखते हैं कि आज आपके शहर में गैस सिलेंडर का क्या भाव है।

विज्ञापन

घर का बजट सुरक्षित! घरेलू रसोई गैस (14.2 kg) के दाम में कोई बदलाव नहीं

घर का बजट सुरक्षित! घरेलू रसोई गैस (14.2 kg) के दाम में कोई बदलाव नहीं2 / 5

महंगाई के इस दौर में आम जनता के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के लाल सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली से लेकर पटना और मुंबई तक, घरेलू गैस सिलेंडर आज अपने पुराने रेट पर ही मिल रहा है, जिससे गृहिणियों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर का हाल: नोएडा और दिल्ली में घरेलू गैस के ताजा रेट

दिल्ली-एनसीआर का हाल: नोएडा और दिल्ली में घरेलू गैस के ताजा रेट3 / 5

देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में घरेलू सिलेंडर के दाम आज बिना किसी बदलाव के इस प्रकार हैं: नई दिल्ली: दिल्ली में आज 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ₹913.00 पर मिल रहा है। नोएडा: नोएडा में आज उपभोक्ताओं को एक घरेलू सिलेंडर के लिए ₹910.50 चुकाने होंगे। गुड़गांव: गुड़गांव में घरेलू गैस का भाव ₹921.50 पर स्थिर बना हुआ है।

पटना, लखनऊ और कोलकाता: जानिए आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का भाव

पटना, लखनऊ और कोलकाता: जानिए आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का भाव4 / 5

स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन खर्च के कारण अलग-अलग शहरों में घरेलू रसोई गैस के रेट्स थोड़े अलग हैं: पटना (बिहार): पटना में आज भी घरेलू सिलेंडर देश में सबसे महंगा यानी ₹1,002.50 पर टिका हुआ है। लखनऊ (उत्तर प्रदेश): नवाबों के शहर लखनऊ में आज घरेलू गैस का रेट ₹950.50 है। कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कोलकाता में आज रसोई गैस उपभोक्ताओं को ₹939.00 देने होंगे। चंडीगढ़ में यह ₹922.50 और जयपुर में ₹916.50 पर स्थिर है।

विज्ञापन

घरेलू और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत

घरेलू और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत 5 / 5

नई दिल्ली ₹913.00 ( 0.00 ) | ₹3,071.50 ( +993.00 ) कोलकाता ₹939.00 ( 0.00 ) | ₹3,202.00 ( +994.00 ) मुंबई ₹912.50 ( 0.00 ) | ₹3,024.00 ( +993.00 ) चेन्नई ₹928.50 ( 0.00 ) | ₹3,237.00 ( +990.50 ) गुड़गांव ₹921.50 ( 0.00 ) | ₹3,088.00 ( +993.00 ) नोएडा ₹910.50 ( 0.00 ) | ₹3,071.50 ( +993.00 ) बेंगलुरु ₹915.50 ( 0.00 ) | ₹3,152.00 ( +991.00 ) भुवनेश्वर ₹939.00 ( 0.00 ) | ₹3,238.00 ( +993.50 ) चंडीगढ़ ₹922.50 ( 0.00 ) | ₹3,092.50 ( +993.00 ) हैदराबाद ₹965.00 ( 0.00 ) | ₹3,315.00 ( +994.00 ) जयपुर ₹916.50 ( 0.00 ) | ₹3,099.00 ( +993.00 ) लखनऊ ₹950.50 ( 0.00 ) | ₹3,194.00 ( +993.00 ) पटना ₹1,002.50 ( 0.00 ) | ₹3,346.50 (+993.50) तिरुवनंतपुरम ₹922.00 ( 0.00 ) | ₹3,106.00 (+993.00)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन