New Gas Cylinder Price Today: आज से रसोई गैस बुक‍िंग के ल‍िए देने होंगे क‍ितने रुपये; जानें अपने शहर के रेट्स

LPG Price Today 2 May 2026: अगर आप आज गैस स‍िलेंडर बुक करने वाले हैं तो उससे पहले आपको आज के ताजा रेट्स के बारे में पता होना चाह‍िए। कल 1 मई को कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर के भाव में 993 रुपये का इजाफा क‍िया गया है। जान‍िये आज 2 मई को रसोई गैस क‍िस भाव पर म‍िल रहा है।

lpg gas price.jpg
1 / 6

मई महीने की शुरुआत व्यापारियों और होटल कारोबारियों के लिए एक बड़े झटके के साथ हुई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 33 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा लागत बढ़ने का सीधा असर भारतीय बाजार पर दिखने लगा है।  

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की भारी बढ़ोतरी

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की भारी बढ़ोतरी2 / 6

1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹993 का इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 हो गई है। यह तेल कंपनियों द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी सिंगल-डे बढ़ोतरी है।

विज्ञापन

घरेलू रसोई को राहत, नहीं बढ़े 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम

घरेलू रसोई को राहत, नहीं बढ़े 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम3 / 6

देश के 33 करोड़ घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए खुशखबरी है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी ₹913 में मिल रहा है। घरेलू गैस की कीमतें आखिरी बार 7 मार्च को ₹60 बढ़ाई गई थीं।

घरेलू और कमर्श‍ियल गैस की कीमत

घरेलू और कमर्श‍ियल गैस की कीमत4 / 6

नई दिल्ली ₹913.00 ( 0.00 ) | ₹3,071.50 ( +993.00 ) कोलकाता ₹939.00 ( 0.00 ) |₹3,202.00 ( +994.00 ) मुंबई ₹912.50 ( 0.00 ) | ₹3,024.00 ( +993.00 ) चेन्नई ₹928.50 ( 0.00 ) | ₹3,237.00 ( +990.50 ) गुड़गांव ₹921.50 ( 0.00 ) | ₹3,088.00 ( +993.00 ) नोएडा ₹910.50 ( 0.00 ) | ₹3,071.50 ( +993.00 ) बेंगलुरु ₹915.50 ( 0.00 ) | ₹3,152.00 ( +991.00 ) भुवनेश्वर ₹939.00 ( 0.00 ) | ₹3,238.00 ( +993.50 ) चंडीगढ़ ₹922.50 ( 0.00 ) | ₹3,092.50 ( +993.00 ) हैदराबाद ₹965.00 ( 0.00 ) | ₹3,315.00 ( +994.00 ) जयपुर ₹916.50 ( 0.00 ) | ₹3,099.00 ( +993.00 ) लखनऊ ₹950.50 ( 0.00 ) | ₹3,194.00 ( +993.00 ) पटना ₹1,002.50 ( 0.00 ) | ₹3,346.50 ( +993.50 ) तिरुवनंतपुरम ₹922.00 ( 0.00 ) | ₹3,106.00 ( +993.00 )

विज्ञापन

बाहर खाना होगा महंगा, होटलों ने दी रेट बढ़ाने की चेतावनी

बाहर खाना होगा महंगा, होटलों ने दी रेट बढ़ाने की चेतावनी5 / 6

कमर्शियल गैस महंगी होने के बाद बेंगलुरु के होटल एसोसिएशन ने मेन्यू में 10% से 15% की बढ़ोतरी का संकेत दिया है। चाय-कॉफी ₹2 से ₹5 और इडली-डोसा ₹5 से ₹15 तक महंगे हो सकते हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? पश्चिम एशिया का तनाव है मुख्य वजह

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? पश्चिम एशिया का तनाव है मुख्य वजह 6 / 6

अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा की वैश्विक आपूर्ति बाधित हुई है। 28 फरवरी से अब तक कमर्शियल गैस के दाम तीन बार बढ़ चुके हैं—मार्च में ₹115, अप्रैल में ₹200 और अब मई में ₹993।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन