LPG Price Today 15 July: अमेरिका ईरान युद्ध के बीच क्या बढ़ गए रसोई गैस के दाम? जारी हुईं नई दरें; चेक करें दिल्ली से पटना तक की नई रेट लिस्ट
LPG Cylinder Rate 15 July 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेल कंपनियों ने आज 15 जुलाई के लिए घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी कर दिए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अपने शहर के ताजा दाम यहां देखें।

LPG Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अभी थमा ही था कि एक बार फिर तनाव शुरू हो गया है। इस स्थिति के कारण कच्चे तेल के दाम में दोबारा इजाफा दिखने लगा है। ऐसे में क्या आज एलपीजी सिलेंडर के दाम महंगे हो गए हैं? तुरंत चेक करें आज 15 जुलाई के नए रेट
कीमतें बदली या नहीं?:
2 / 8पश्चिम एशिया (Middle East) में भारी तनाव और कच्चे तेल के महंगे होने के बावजूद, आज सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने राहत दी है। आज कमर्शियल और घरेलू, दोनों ही गैस सिलेंडरों के दाम बिल्कुल स्थिर रखे गए हैं। यह भी पढ़ें :
पिछले महीनों में क्या हुए थे बदलाव?
3 / 8बता दें कि इससे पहले 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 183.50 रुपये घटाए गए थे। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आखिरी बार 7 जून को 29 रुपये बढ़ाई गई थी, तब से रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज का रेट
4 / 8देश की राजधानी दिल्ली में आज घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल 2930 रुपये का है। मुंबई में घरेलू 941.5 रुपये और कमर्शियल 2885.5 रुपये, जबकि कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल 3082 रुपये में मिल रहा है।
चेन्नई और चंडीगढ़ का हाल
5 / 8चेन्नई में रहने वालों को आज घरेलू गैस के लिए 957.5 रुपये और कमर्शियल के लिए 3106 रुपये चुकाने होंगे। वहीं चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर का भाव 951.5 रुपये और कमर्शियल का रेट 2954.5 रुपये पर टिका है।
देहरादून, हैदराबाद और भुवनेश्वर के दाम
6 / 8आज देहरादून में घरेलू सिलेंडर 961 रुपये (कमर्शियल 2983.5 रुपये), भुवनेश्वर में घरेलू 968 रुपये (कमर्शियल 3115 रुपये) और तिरुवनंतपुरम में घरेलू सिलेंडर 951 रुपये (कमर्शियल 2970.5 रुपये) का है। हैदराबाद में कमर्शियल सिलेंडर सबसे सस्ता 2052.5 रुपये और घरेलू 934 रुपये का है।
अमेरिका और ईरान में क्यों भड़का तनाव?
7 / 8पश्चिम एशिया में तीन हफ्तों का युद्ध विराम पूरी तरह टूट गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के समुद्री रास्तों को घेर लिया है, तो वहीं ईरान ने भी खाड़ी देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागकर पलटवार किया है। इस टकराव से कच्चा तेल (Crude Oil) फिर से महंगा होने लगा है।
भारत पर क्या होगा इसका असर?
8 / 8भारत का ज्यादातर एनर्जी शिपमेंट होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होकर आता है, जो अभी ब्लॉक है। अगर यह तनाव लंबा चला, तो जहाजों को अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप से घूमकर लंबा चक्कर लगाना होगा। इससे माल ढुलाई और समुद्री बीमा का खर्च बढ़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में भारत में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल महंगे हो सकते हैं।