Gas Cylinder New Rates Today: 6 जुलाई को सुबह-सुबह जारी हुआ गैस स‍िलेंडर का नया भाव, चेक करें

LPG Price Update 6 July: घरेलू रसोई बजट को प्रभावित करने वाली एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज सुबह जारी हो गई हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में शहर-दर-शहर क्‍या कोई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आइये जानते हैं

lpg price today
1 / 5

LPG Gas Cylinder Rate Today: जुलाई महीने की शुरुआत होते ही अगर आप भी अपने घर का रसोई गैस सिलेंडर या दुकान का कमर्शियल सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो रुकिए! तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। आज देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में गैस के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जहां दिल्ली-नोएडा में राहत है, वहीं कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां कीमतें आसमान छू रही हैं। आइए तस्वीरों के जरिए फटाफट चेक करते हैं कि आज 6 जुलाई को आपके शहर में सिलेंडर की बुकिंग किस नए रेट पर होने वाली है।

विज्ञापन

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का हाल (14.2 किलोग्राम)

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का हाल (14.2 किलोग्राम) 2 / 5

देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत फिलहाल 942 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। देश के अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें तो मुंबई में यह ₹941.50, कोलकाता में ₹968, और चेन्नई में ₹957.50 प्रति सिलेंडर पर स्थिर है। घरेलू उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बाद आने वाले समय में उन्हें भी कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत (19 किलोग्राम)

कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत (19 किलोग्राम) 3 / 5

घरेलू गैस के विपरीत, व्यावसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में (1 जुलाई को) 183.50 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटकर 2,930 रुपये पर आ गए हैं। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों को बड़ी राहत मिली है।

क्यों बढ़ रही है घरेलू सिलेंडर पर राहत की उम्मीद?

क्यों बढ़ रही है घरेलू सिलेंडर पर राहत की उम्मीद? 4 / 5

भारतीय बाजार काफी हद तक आयातित गैस और कच्चे तेल पर निर्भर करता है। पश्चिम एशिया के संकट में कमी आने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और वैश्विक गैस के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसी वजह से देश में कमर्शियल सिलेंडरों के दाम इस साल पहली बार कम हुए हैं, जिससे अब आम जनता भी अपने मासिक बजट को सुधारने के लिए घरेलू एलपीजी के दाम घटने की आस लगाए बैठी है।

विज्ञापन

आज आपके शहर में क्‍या है एलपीजी की कीमत

आज आपके शहर में क्‍या है एलपीजी की कीमत 5 / 5

नई दिल्ली ₹942.00 | ₹2,930.00 कोलकाता ₹968.00 | ₹3,081.50 मुंबई ₹941.50 | ₹2,885.50 चेन्नई ₹957.50 | ₹3,106.00 गुड़गांव ₹950.50 | ₹2,947.50 नोएडा ₹939.50 | ₹2,930.00 बैंगलोर ₹944.50 | ₹3,021.00 भुवनेश्वर ₹968.00 | ₹3,114.50 चंडीगढ़ ₹951.50 | ₹2,954.50 हैदराबाद ₹994.00 | ₹3,191.00 जयपुर ₹945.50 | ₹2,957.50 लखनऊ ₹979.50 | ₹3,052.50 पटना ₹1,031.50 | ₹3,227.00 तिरुवनंतपुरम ₹951.00 | ₹2,971.50

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन